Next Story
Newszop

बोलेरो और ट्रैक्टर की भीषण टक्कर में दो युवकों की मौत

Send Push
image

बाड़मेर। बालोतरा कि जसोल थाना क्षेत्र के आसोतरा-बिठूजा मार्ग पर रविवार काे एक सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई। दोपहर में बोलेरो और ट्रैक्टर की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें ट्रैक्टर पलट गया और उस पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी। घायल दोनों युवकों को बालोतरा के नाहटा हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसा इतना भीषण था कि दोनों वाहनों के आगे के हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

मृतकों की पहचान 35 वर्षीय अजाराम भील (निवासी आसोतरा) और 33 वर्षीय दानाराम भील (निवासी बिठूजा) के रूप में हुई है। दोनों ट्रैक्टर में सवार होकर कंक्रीट भरवाने क्रशर पर जा रहे थे। बोलेरो कार में केवल चालक सवार था, जो विपरीत दिशा से आ रहा था। हादसे के बाद जसोल पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर रास्ता खुलवाया गया। दोनों शवों को नाहटा हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया है। जानकारी के अनुसार, मृतक अजाराम अपने पिता की इकलौती संतान था। वहीं, दानाराम की शादी मात्र एक साल पहले ही हुई थी और उसकी कोई संतान नहीं है। घटना से दोनों परिवारों में गहरा शोक व्याप्त है।

Loving Newspoint? Download the app now