पलामू। पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र के कोसिआरा गांव में दो दिन से लापता 10 वर्षीय बच्ची ऋतु कुमारी का शव एक कुएं से बरामद किया गया है। बच्ची राम विनय चौरसिया की पुत्री थी। परिजनों के अनुसार, ऋतु कुमारी शुक्रवार शाम से अपने घर से लापता थी। वह अपनी बहन के लिए खेत पर खाना लेकर गई थी, जिसके बाद वह घर नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी तलाश की थी और चैनपुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। खोजबीन के क्रम में बच्ची का शव कुएं में देखा गया। इस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक आलोक चौरसिया तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस प्रशासन को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला गया। प्रथम दृष्टया, पुलिस इसे आपराधिक तत्वों द्वारा हत्या कर शव को कुएं में फेंकने का मामला मान रही है। विधायक आलोक चौरसिया ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष और त्वरित जांच की मांग की है। उन्होंने दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलाने की बात कही। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस जघन्य अपराध से पूरे इलाके में भय और आक्रोश का माहौल है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
You may also like

दिल्ली नगर निगम उप-चुनाव के लिए AAP ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, देखें कौन-कौन शामिल

लियोनेल मेसी का जलवा बरकरार, 38 की उम्र में एक और बड़ी उपलब्धि, इंटर मियामी ने सेमीफाइनल में मारी एंट्री

मप्र के छिंदवाड़ा कफ सिरप मामले में कटारिया फार्मा संचालक को हाईकोर्ट से राहत नहीं

राज्य स्थापना दिवस पर हरिद्वार जनपद में हुए कई कार्यक्रम

बांदा में महिला डॉक्टर को जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज




