मुंबई। महाराष्ट्र के कोल्हापुर और सांगली जिले में शराब के लिए पैसे ने देने पर मां की हत्या कर देने की घटनाएं सामने आई हैं। इन दोनों घटनाओं में पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की छानबीन जारी है। कोल्हापुर में हुई घटना की छानबीन कर रहे राजारामपुरी पुलिस स्टेशन के पुलिस अधिकारी ने आज बताया कि राजेंद्र नगर के सलोखे पार्क इलाके में रहने वाले विजय अरुण निकम (35) ने बुधवार को शराब के लिए पैसे न मिलने पर अपनी मां सावित्रीबाई अरुण निकम (53) की हथौड़े से मारकर हत्या कर दी। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और सावित्री बाई का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आज तडक़े आरोपित विजय को गिरफ्तार कर लिया है।
इसी तरह सांगली जिले के तासगाँव शहर के इंदिरानगर स्लम एरिया में नशे में धुत लडक़े ने अपनी माँ की तलवार से हत्या कर दिया। मृतक महिला का नाम शांताबाई चरण पवार (70) है और हत्यारा जगन चरण पवार (44) है। शांताबाई पवार अपने परिवार के साथ इंदिरानगर स्लम एरिया में रहती थीं। बीती रात जगन नशे में धुत होकर घर आया और अपनी माँ से किसी छोटी सी बात पर बहस करने लगा। बहस बढऩे पर उसने गुस्से में घर से तलवार उठाई और अपनी माँ पर हमला कर दिया। हमले में शांताबाई पवार गंभीर रूप से घायल हो गईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर, पुलिस उपनिरीक्षक राजू अन्नाछत्रे के नेतृत्व में तासगांव पुलिस मौके पर पहुँची और आरोपित जगन पवार को गिरफ्तार कर लिया। देर रात तक हत्या का मामला दर्ज करने की प्रक्रिया जारी थी। इस जघन्य घटना से तासगांव शहर और आसपास के इलाके में रोष और आक्रोश फैल गया है और तासगांव पुलिस द्वारा आगे की जाँच जारी है।
You may also like
मुंबई में 2.29 करोड़ की सोने की डकैती का पर्दाफाश, कंपनी कर्मचारी सहित चार गिरफ्तार
जेलेंस्की के वॉशिंगटन पहुंचने से ठीक पहले फोन पर ट्रंप-पुतिन की लंबी बातचीत, बुडापेस्ट में दूसरी शिखर वार्ता भी तय हो गई
Diwali 2025: धनतेरस के दिन के दिन जरूरी ही खरीदें ये चीजें, घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि
AUS vs IND: कैमरुन ग्रीन वनडे सीरीज से हुए बाहर, मार्नस लाबुशेन की हुई टीम में सरप्राइज एंट्री
Bank Holiday: क्या कल 18 अक्टूबर शनिवार को बैंक बंद रहेंगे, जानें क्या RBI ने दी है धनतेरस की छुट्टी?