खैरथल-तिजारा जिले के भिवाड़ी में कुत्तों के झुंड ने 6 साल के बच्चे और युवक को नोच डाला। कुत्तों ने बच्चे के चेहरे और आंखों को बुरी तरह नोच डाला। उसके शरीर के विभिन्न हिस्सों पर 12 से ज्यादा खरोंच के निशान हैं। युवक की बाईं आंख, नाक, हाथ और छाती पर गहरे जख्म हैं। दोनों घटनाएं शाम करीब 5:00 बजे हुईं। बच्चे और युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
चाचा ने कहा- मासूम की हालत गंभीर
मिल्कपुर इलाके में बाबा मोहन राम मंदिर के पास गली में खेल रहे लकी (6) पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। लकी के चाचा रवि कुमार ने बताया- लकी गली में खेल रहा था। परिवार के लोग घर पर थे। लकी के पिता सुभाष चंद्र काम पर गए हुए थे। आसपास के लोगों ने बच्चे को बचाने का प्रयास किया। बड़ी मुश्किल से लकी को कुत्तों के चंगुल से छुड़ाया गया और तुरंत भिवाड़ी के जिला अस्पताल ले जाया गया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे अलवर रेफर कर दिया गया। लेकिन, हमने उसे भिवाड़ी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार चल रहा है। बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है।
घर के बाहर युवक पर कुत्तों ने किया हमला
दूसरी घटना यूआईटी सेक्टर-7 में हुई। जहां लालू यादव (26) राशन की दुकान से शैंपू लेने के लिए घर से निकला था। घर के बाहर ही कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। लालू यादव ने खुद को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन कुत्तों ने उसके चेहरे पर गंभीर चोटें पहुंचाईं। युवक की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। कुत्तों को भगाने के बाद लालू को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसे अलवर रेफर कर दिया गया। हालत गंभीर होने पर परिजनों ने उसे भिवाड़ी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
डॉक्टर बोले-युवक की आंख, नाक, हाथ और छाती पर गहरे घाव
नवजीवन अस्पताल के डॉ. सतवीर ने बताया-यूआईटी सेक्टर-7 से 26 वर्षीय सतवीर को कुत्तों के काटने के कारण उनके यहां भर्ती कराया गया है। उसे सरकारी अस्पताल से रेफर किया गया था।युवक की बाईं आंख, नाक, हाथ और छाती पर गहरे घाव हैं। उसका उपचार किया जा रहा है। कुत्ते के काटने के मामले में एक बच्चे को भी भर्ती कराया गया है। बच्चे की हालत गंभीर है। उसकी जांच की जा रही है।
You may also like
IPL 2025 Final: क्रुणाल पांड्या का स्पैल रहा RCB बनाम PBKS फाइनल मैच का 'प्ले ऑफ द डे'
IPL 2025 : विराट कोहली को सपोर्ट करने के लिए अनुष्का शर्मा पहनकर आई थी लकी आउटफिट, जानें सबकुछ...
असम : मुख्यमंत्री ने शहरी बाढ़ से निपटने के लिए वेटलैंड के संरक्षण का किया आह्वान
IPL 2025 Final Match Result : आरसीबी का सूखा खत्म, 18 साल में पहली बार बनी आईपीएल चैंपियन, विराट कोहली की आंखों से बहने लगे खुशी के आंसू
IPL 2025 : RCB में 18 नंबर की जर्सी वाले विराट ने जीतने के बाद क्या किया... जानें सबकुछ...