उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल के दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशन पर इलेक्ट्रिक इंटरलॉकिंग कार्य के कारण जुलाई माह में बीकानेर से दिल्ली के बीच रेल सेवा पूर्णतः बाधित रहेगी। रेलवे के अनुसार इस रूट पर 20 जुलाई से 27 जुलाई तक ट्रेनें रद्द रहेंगी। रेलवे प्रवक्ता के अनुसार गाड़ी संख्या 12458 बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला 20 जुलाई से 27 जुलाई तक (08 ट्रिप) यह रेल सेवा पूर्णतः रद्द रहेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 12457 दिल्ली सराय रोहिल्ला-बीकानेर 21 जुलाई से 29 जुलाई तक (09 ट्रिप) रेल सेवा पूर्णतः रद्द रहेगी। इस दौरान ये सेवाएं भी बाधित रहेंगी। गाड़ी संख्या 12464 बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला 26.07.25 को (01 ट्रिप) यह रेल सेवा पूर्णतः रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 22463 दिल्ली सराय रोहिल्ला- बीकानेर दिनांक 25.07.25,27.07.25 को (02 ट्रिप) यह रेल सेवा पूर्णतः रद्द रहेगी।
अनारक्षित रद्द रेल सेवाएँ
1. गाड़ी संख्या 54085 दिल्ली जंक्शन-सातरोड दिनांक 21.07.25 से 28.07.25 तक (08 ट्रिप) यह रेल सेवा पूर्णतः रद्द रहेगी।
2. गाड़ी संख्या 54086 सातरोड-दिल्ली जंक्शन दिनांक 21.07.25 से 28.07.25 तक (08 ट्रिप) यह रेल सेवा पूर्णतः रद्द रहेगी।
3. गाड़ी संख्या 54309 दिल्ली जंक्शन-हिसार दिनांक 24.07.25 से 28.07.25 तक (05 ट्रिप) यह रेल सेवा पूर्णतः रद्द रहेगी।
4. गाड़ी संख्या 54316 हिसार-रेवाड़ी दिनांक 24.07.25 से 28.07.25 तक (05 ट्रिप) यह रेल सेवा पूर्णतः रद्द रहेगी।
5. गाड़ी संख्या 54315 रेवाड़ी-हिसार दिनांक 24.07.25 से 28.07.25 तक (05 ट्रिप) यह रेल सेवा पूर्णतः रद्द रहेगी।
6. गाड़ी संख्या 54310 हिसार-दिल्ली जंक्शन दिनांक 24.07.25 से 29.07.25 तक (06 ट्रिप) यह रेल सेवा पूर्णतः रद्द रहेगी।
डायवर्ट रेल सेवाएँ
गाड़ी संख्या 12259 सियालदाह-बीकानेर दिनांक 23.07.25, 27.07.25 (02 ट्रिप) यह रेल सेवा अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर डायवर्ट मार्ग नई दिल्ली-दिल्ली किशनगंज-दयाबस्ती-पटेल नगर होकर चलेगी।गाड़ी संख्या 12372 बीकानेर-हावड़ा दिनांक 24.07.25 (01 ट्रिप) यह रेल सेवा अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग पटेल नगर-दयाबस्ती-दिल्ली किशनगंज-दिल्ली जंक्शन होकर चलेगी।
आंशिक रूप से रद्द रेल सेवाएँ
गाड़ी संख्या 12455 दिल्ली सरायरोहिल्ला-बीकानेर यह रेलगाड़ी शकूर बस्ती से बीकानेर के लिए 22.55 बजे प्रस्थान करेगी अर्थात शकूर बस्ती से यह रेलगाड़ी 21.07.25 को दिल्ली और सरायरोहिल्ला के बीच रद्द रहेगी।
से 28.07.25 तक (08 ट्रिप) आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 12456 बीकानेर-दिल्ली सरायरोहिल्ला यह रेलगाड़ी बीकानेर से शकूर बस्ती (7.10 बजे) जाएगी अर्थात यह रेलगाड़ी शकूर बस्ती से दिल्ली के बीच रद्द रहेगी। उक्त ट्रेन 20.07.25 से 27.07.25 तक (08 ट्रिप) आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
ट्रेन संख्या 14029 श्री गंगानगर-दिल्ली जंक्शन यह ट्रेन श्री गंगानगर से रेवाड़ी 12.30 बजे पहुंचेगी यानि यह ट्रेन रेवाड़ी से दिल्ली के बीच रद्द रहेगी। उक्त ट्रेन 24.07.25 से 28.07.25 तक 05 ट्रिप आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
ट्रेन संख्या 22471 बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला यह ट्रेन बीकानेर से दिल्ली कैंट (17.00 बजे) जाएगी यानि यह ट्रेन दिल्ली कैंट से दिल्ली सराय रोहिल्ला तक रद्द रहेगी। उक्त ट्रेन 21.07.25 से रद्द रहेगी। आंशिक रद्दीकरण 28.07.25 तक (08 ट्रिप) रहेगा।
ट्रेन संख्या 22472 दिल्ली सराय रोहिल्ला-बीकानेर। यह ट्रेन दिल्ली कैंट से 08.55 बजे प्रस्थान करेगी अर्थात यह ट्रेन दिल्ली कैंट से दिल्ली सराय रोहिल्ला तक रद्द रहेगी। उक्त ट्रेन 21.07.25 से 28.07.25 तक (08 ट्रिप) आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
You may also like
पश्चिम बंगाल सरकार ने जारी की शिक्षक भर्ती परीक्षा की अधिसूचना, इन्हें मिलेगी ये छूट
ग्रेटर नोएडा में बड़े स्तर पर औद्योगिक भूखंडों के आवंटन की स्कीम लाई योगी सरकार
नई दिल्ली में हुई भारत–अमेरिका आर्मी-टू-आर्मी स्टाफ वार्ता
'टीम लड़ाई हारी है, लेकिन युद्ध नहीं' : श्रेयस अय्यर
31 May 2025 Rashifal: इन जातकों को व्यापार में मिलेगा धन लाभ, इनके लिए भी शुभ रहेगा दिन