India Women vs New Zealand Women Match Prediction, ICC Women's World Cup 2025: आईसीसी वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 का 24वां मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच गुरुवार, 23 अक्टूबर को डीवाई पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार दोपहर 03:00 PM बजे से शुरू होगा।
गौरतलब है कि इन दोनों ही टीमों के बीच आखिरी ODI मुकाबला साल 2024 में अहमदाबाद के मैदान पर खेला गया था जहां टीम इंडिया ने 44.2 ओवर में 233 रनों का लक्ष्य हासिल करके 6 विकेट से शानदार जीत हासिल की थी। ये भी जान लीजिए कि ये मुकाबला एक तीन मैचों की सीरीज का हिस्सा था जिसे भारतीय टीम ने 2-1 से जीतकर अपने नाम किया।
IN-W vs NZ-W ICC Women's World Cup 2025: मैच से जुड़ी जानकारी
दिन - गुरुवार, 23 अक्टूबर 2025
समय - 03:00 PM IST
वेन्यू - डीवाई पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई
Dr DY Patil Sports Academy, Navi Mumbai Pitch Report
आईसीसी वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 का 24वां मुकाबला नवी मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान पर अब तक सिर्फ एक ही वनडे मुकाबला खेला गया है जो कि श्रीलंका वुमेंस और बांग्लादेश वुमेंस के बीच मौजूदा वर्ल्ड कप में ही हुआ था। ये मुकाबला श्रीलंका की टीम ने 203 रनों का लक्ष्य बचाते हुए 7 रनों से अपने नाम किया था।
IN-W vs NZ-W ODI Head To Head Record
कुल - 57
भारत - 22
न्यूजीलैंड - 34
टाई - 01
IN-W vs NZ-W ICC Women's World Cup 2025: Where to Watch?
आईसीसी वुमेंस ODI वर्ल्ड कप 2025 के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख पाएंगे। इसके अलावा आप OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर भी ये मुकाबले इन्जॉय कर सकते हो।
IN-W vs NZ-W ICC Women's World Cup 2025: Player to Watch Out For
भारतीय टीम से स्मृति मंधाना और दीप्ति शर्मा स्टार प्लेयर हो सकती हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। बात करें अगर न्यूजीलैंड टीम की तो अमेलिया केर और सोफी डिवाइन अपने प्रदर्शन से प्रभावित कर सकती हैं।
India Women vs New Zealand Women Probable Playing XI
India Women Probable Playing XI: प्रतिका रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, स्नेह राणा, क्रांति गौड़, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर।
New Zealand Women Probable Playing XI: सुजी बेट्स, जॉर्जिया प्लिमर, अमेलिया केर, सोफी डिवाइन (कप्तान), ब्रुक हॉलिडे, मैडी ग्रीन, इसाबेला गेज़ (विकेटकीपर), जेस केर, रोज़मेरी मैयर, ली ताहुहु, ईडन कार्सन।
India Women vs New Zealand Women Today's Match Prediction
आईसीसी वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 के 24वें मुकाबले में भारतीय टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।
IN-W vs NZ-W Match Prediction, IN-W vs NZ-W Pitch Report, IN-W vs NZ-W Predicted XIs, ICC Women's World Cup 2025, Today's Match IN-W vs NZ-W IN-W vs NZ-W Prediction, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, India Women vs New Zealand Women
Also Read: LIVE Cricket ScoreDisclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।
You may also like
महागठबंधन के प्रेस कॉन्फ्रेंस पोस्टर से राहुल गांधी गायब, सियासी गलियारों में कांग्रेस को 'औकात' दिखाने की चर्चा, जानें
मथुरा में चलती कार से रालोद MLC योगेश नौहवार ने की आतिशबाजी, देखें वीडियो
चलती थार का दरवाजा खोला, पेंट की जिप खोलकर करने लगा पेशाब... गुरुग्राम में युवक की शर्मनाक करतूत
कोलगेट-पामोलिव इंडिया का मुनाफा दूसरी तिमाही में 17 प्रतिशत गिरा, आय भी 6 प्रतिशत से अधिक कम हुई
दुनिया के इस शहर में मिलती है 20 मिनट के लिए` 10 रुपये में गर्लफ्रेंड जानिए