जब भी घर पर कोई पालतू जानवर पालने की बात आती है तो लोग अधिकतर कुत्ता बिल्ली ही पालते हैं। गाय बहुत कम लोग पालते हैं। इसकी एक बड़ी वजह गाय का साइज़ भी है। गाय आमतौर पर काफी बड़ी होती है। छोटे घरों, या फ्लैट में इन्हें पालना बहुत मुश्किल हो जाता है। ऐसे में जरा सोचिए कितना अच्छा होता यदि ये गाय छोटे पैकेज में आती। फिर कई लोग इसे घर पाल लेते।
इन दिनों सोशल मीडिया पर ऐसी ही एक छोटी गाय का वीडियो वायरल हो रहा है। ये गाय आम प्रजाति की गायों से काफी अलग है। यह गाय पुंगनुरु (Punganuru) प्रजाति की है। इनकी हाइट 3-4 फीट से ज्यादा नहीं होती है। ये रोजाना 5 लीटर हाइट फैट दूध भी देती है। दिखने में ये गाय बहुत ही सुंदर होती है। खासकर इनके बच्चे बड़े ही क्यूट लगते हैं।

सोशल मीडिया पर इन दिनों पुंगनुरु गाय का एक बच्चा बहुत सुर्खियां बटोर रहा है। वह घर में अपने मालिक के साथ खेलते हुए इधर उधर भागता दिखाई देता है। 50 सेकंड के इस वीडियो में गाय हर किसी का दिल जीत लेती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे उसका मालिक गाय को लाड़ दुलार करता है।
गाय के गले में घंटी भी लगी है जो उसके चलने पर बजती है। इस तरह की गाय का वजन 150-200 किलोग्राम तक होता है। ये एक अच्छे पालतू जानवर होते हैं। हालांकि दुखद बात ये है कि पुंगनुरु एक लुप्त होती गाय की प्रजाति है। ये गाय आपको इतनी आसानी से देखने को नहीं मिलती है।
You may also like
हड्डियों से चूस लेती है सारा कैल्शियम खाने से लेकर पीने वाली ये 5 चीजें, शरीर में छोड़ देंगी बस चूरा ही चूरा 〥
नीतीश सरकार ने बिहार में बेरोजगारी, पलायन को बढ़ावा दिया : तेजस्वी यादव
शरीर में दिखने लगते हैं ये संकेत जब बढ़ने लगता है कोलेस्ट्रॉल. हार्ट अटैक का बन सकता है कारण, जानें नॉर्मल लेवल 〥
Gold Silver Rate Today: डॉलर की कीमत में उतार-चढ़ाव के चलते सोने-चांदी की कीमतों में बदलाव
महा देव चमका देंगे आपकी किस्मत, इस दिन जरूर करें ये काम