ब्यूटी पार्लर में जाकर सुंदर दिखना हर महिला को पसंद होता है। हालांकि इसमें अच्छे खासे पैसे भी खर्च हो जाते हैं। खासकर यदि ब्यूटी पार्लर हाई क्लास हुआ तो आपके कई हजार खर्च हो जाते हैं। ऐसे में दो महिलाओं ने ब्यूटी पार्लर में एक ऐसा गेम खेला कि हजारों का मेकअप भी करवा लिया और एक फूटी कोड़ी भी नहीं दी। अब ब्यूटी पार्लर की मालकिन इन दोनों महिलाओं को ढूंढ रही है।
मेकअप करवा लगा दिया 48 हजार का चुनादरअसल ये अनोखा मामला ब्रिटेन का है। यहां 28 साल की जेड एडम्स (Jade Adams) Jade Louise Aesthetics नाम का एक ब्यूटी क्लिनिक चलाती हैं। जेड ने फेसबुक पर एक पोस्ट साझा कर इन दो धोखेबाज महिलाओं की कहानी बताई। उन्होंने बताया कि इन दो महिलाओं ने हमारे ब्यूटी पार्लर में अपॉइंटमेंट बुक किया था।
इन दोनों महिलाओं ने खुद को मां बेटी बताया। दोनों ने मेकअप के अलावा Botox ट्रीटमेंट व अन्य महंगे ट्रीटमेंट करवाए। इसके बाद इनका 48,942 रुपये का बिल बना। हालांकि जब बिल देने की बारी आई तो दोनों बड़ी ही चालाकी से नौ दो ग्यारह हो गए। पहले एक महिला वैटिंग रूम में जाकर बैठ गई। फिर दूसरी ने कहा कि वह पहली वाली से पेमेंट लेकर आ रही है। वह जाते-जाते अपना कोट वहीं छोड़ गई। ताकि लोगों को लगे कि वह वापस आएगी।
बिल देने के टाइम रफूचक्कर हुई मां बेटीहालांकि वैटिंग रूम से धीरे से दोनों ही महिलाएं रफूचक्कर हो गई। और ब्यूटी पार्लर को करीब 48 हजार रुपए का चुना लगा गई। पार्लर की मालकिन जेड कहती हैं कि मैं 18 साल से यह बिजनेस कर रही हूँ। लेकिन मैंने अपने करियर में कभी ऐसी धोखाधड़ी नहीं देखी। अब मैं बहुत उदास हूँ।
जेड ने ये भी बताया कि महिलाओं के बातचीत के लहजे से वह आयरिस लग रही थी। ब्यूटी इंडस्ट्री के दूसरे लोगों ने उन्हें बताया कि इनके परिवार में और भी कई ऐसी महिलाएं हैं। ये सभी सालों से ब्यूटी पार्लर को इसी तरह चुना लगाती आ रही हैं। वह तो अच्छा हुआ कि जेड ने एक महिला की फोटो खींच ली थी। अब उन्होंने इस फोटो को पूरी कहानी के साथ फेसबुक पर साझा किया है। ताकि लोग इसे पहचान ले और आगे से कोई और इनके धोखे का शिकार न बने।
इसके अलावा जेड ने अपने साथ हुई धोखाधड़ी को लेकर पुलिस में भी शिकायत दर्ज की है। पुलिस जेड की बताई जानकारी और तस्वीर के आधार पर महिला की खोजबीन कर रही है।
You may also like

Eknath Shinde: ठाकरे की एकता से एकनाथ शिंदे को डबल फायदा, मुंबई और ठाणे में बीजेपी बैकफुट पर, समझें समीकरण

सबसे स्वच्छ शहर इंदौर ने देश की शान पर पोती कालिख, महिला ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों से हुई छेड़छाड़, BCCI ने कही ये बात

34 साल पहले आई वो हिंदी फिल्म, जिसे देख सिनेमाघरों में कांप गए थे लोग! अब OTT पर वेब सीरीज बन देगी दस्तक

रोहित शर्मा का शतकों का अर्धशतक, विराट कोहली भी ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ जीत के बने हीरो

Bihar Election News : 'सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली', मराठी मानुष ने बोला लालू प्रसाद यादव पर गजब का हमला




