यह तो हम सभी जानते हैं कि लहसुन का सामान्यतः उपयोग सब्जी बनाने से लेकर कई खाद्य पदार्थों में किया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि मसाले के रूप में उपयोग होने वाला यह लहसुन स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद है। जी हां अगर आप नहीं जानते तो हम बताते है आज आपको लहसुन के उपयोग के फ़ायदे।
बता दें कि भागदौड़ भरी इस लाइफ में ज्यादातर पुरुष आजकल अपनी सेहत और फिटनेस का ध्यान नहीं रख पाते हैं। हालांकि कई लोग खुद को एक्टिव और एनर्जी से भरपूर बनाए रखने के लिए कई महंगी चीजों का सेवन करते हैं, लेकिन बात यही है जो व्यक्ति काफ़ी महंगी चीजें ख़रीदकर नहीं खा सकता। तो फ़िर वह अपने आपको कैसे एक्टिव और एनर्जी से परिपूर्ण बनाएं। तो उसका जवाब है लहसुन। जी हां लहसुन एक ऐसी खाद्य साम्रगी है। जो अमूमन हर घर में पाई जाती है। बता दें कि लहसुन सामान्य तरीके से तो लाभकारी होता ही है, साथ ही साथ यह शादीशुदा पुरुषों के लिए भी काफ़ी फ़ायदेमंद माना जाता है। तो आइए जानते हैं लहसुन खाने के फ़ायदे के बारे में…
लहसुन में पाए जाते हैं ये पोषक तत्व…
बता दें कि लहसुन में वैसे तो कई सारे तत्व पाए हैं, लेकिन इसमें मुख्य रूप से खनिज विटामिन-सी, विटामिन-बी 6, फॉस्फोरस, मैंगनीज, जस्ता, कैल्शियम पाएं जाते हैं। जो शरीर के लिए बेहद ज़रूरी होते हैं। लहसुन में थोड़ी मात्रा में प्रोटीन और थायमिन और पैंटोथेनिक एसिड भी पाया जाता है। जो सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है।
रोज कितना खाएं लहसुन…
आयुर्वेद विशेषज्ञों की मानें तो स्वस्थ रहने के लिए रोज लहसुन की दो कलियां आम आदमी खा सकता है। इससे सेहत से जुड़े कई फायदे मिलते हैं।
पुरुषों के लिए कैसे लाभकारी है लहसुन…
बता दें कि पुरुषों की सेहत के लिए लहसुन बहुत ही फायदेमंद है। इसका नियमित सेवन करने से पुरुषों में ‘इरेक्टाइल डिस्फंक्शन’ का खतरा भी दूर होता है। इतना ही नहीं लहसुन में भारी मात्रा में विटामिन और सेलेनियम भी पाया जाता है, जिससे स्पर्म क्वालिटी बढ़ती है। ऐसे में अगर पुरुष रात में सोने से पहले लहसुन की दो कली खाते हैं तो धीरे-धीरे उनका यौन स्वास्थ्य ठीक होने लगता है।
लहसुन से सेहत को मिलने वाले अन्य फ़ायदे…
1) लहसुन हमारे शरीर से विषाक्त तत्व बाहर निकालता है। इसलिए सलाह दी जाती है कि रात को सोने से पहले भुना हुआ लहसुन खाएं। इससे यूरिन के माध्यम से शरीर में मौजूद विषाक्त तत्व बाहर निकलते हैं।
2) लहसुन का इस्तेमाल करने से गले की खराश से निजात मिलती है। अगर किसी को लगातार गले में खराश हो रही है तो उसे लहसुन खाना चाहिए।
3) लहसुन शरीर के महत्वपूर्ण अंगों के कार्य में भी सुधार लाता है और इस तरह व्यक्ति की आयु बढ़ती है।
4) लहसुन का नियमित सेवन करने से पाचन विकार भी दूर रहते हैं। साथ ही साथ ही वजन घटाने में भी ये तरीका लाभकारी होता है।
5) वहीं जिन पुरुषों को को ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है उनके लिए लहसुन बेहद फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि लहसुन का सेवन करने से ब्लड प्रेशर के मरीज जल्द ठीक हो जाते हैं।
6) इसके अलावा अगर आप गुनगुने पानी के साथ में खाली पेट लहसुन का सेवन करेंगे, तो इनसे कई प्रकार के संक्रमण से बचा जा सकता है क्योंकि यह एंटीबायोटिक होता है। जो इम्युनिटी स्ट्रांग करता है।
You may also like
MG Windsor EV Long-Range Variant Expected Soon: Bigger Battery, 460 km Range, and More
परेश रावल का बड़ा खुलासा: "टूटी हड्डी ठीक करने के लिए 15 दिन तक पिया पेशाब", वायरल हुआ चौंकाने वाला वीडियो
अखनूर में दिव्यांगों ने कहा, 'पीएम मोदी जो कहते हैं वह करते हैं'
Relationship Tips- रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए अपनाएं ये 5 तरीका, फिर आपका पार्टनर आपसे नहीं छिपाएगा कोई बात ⤙
Shahid Afridi Sparks Outrage with Remarks on Pahalgam Attack, Demands Evidence from India