नरगिस नहीं इस हीरोइन की वजह से राज कपूर की पत्नी कृष्णा ने छोड़ दिया था घर, पति के आगे रखी थी ये शर्तबॉलीवुड के शोमैन कहे जाने वाले एक्टर राज कपूर ने हिंदी सिनेमा को नई पहचान द। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई शानदार फिल्मों में एक्टिंग करने के अलावा डायरेक्शन का काम भी संभाला।
राज कपूर
राज कपूर अपने काम के अलावा नरगिस के साथ अपने अफेयर के लिए भी खबरों बटोरते थे। ये वही दौर था जब एक्टर का नाम उनकी एक और हीरोइन के साथ जुड़ा था। बात इतनी बढ़ गई थी कि राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर ने कुछ दिनों के लिए अपना घर छोड़ दिया था।
वैजंतीमाला
हम बात कर रहे हैं राज कपूर के साथ फिल्म संगम में काम करने वाली एक्ट्रेस वैजंतीमाला की। एक्ट्रेस ने अपने फिल्मी करियर में कई शानदार फिल्मों में काम किया। इसी दौरान इनका नाम दिलीप कुमार और राज कपूर जैसे एक्टर से जुड़ा।
दिलीप कुमार
वैजंतीमाला को लेकर खबरें थीं कि वो फिल्म नया दौरा के अपने एक्टर दिलीप कुमार के साथ शादी करने वाली हैं। शादी के बारे में कहा गया कि फिल्म गंगा जमुना के बाद दोनों शादी के रिश्ते में बंधने वाले हैं।
फिल्म से किया बाहर
लेकिन फिर फिल्म राम और श्याम की शूटिंग के दौरान वैजंतीमाला को फिल्म से बाहर कर दिया गया। मामला कॉस्टयूम क लेकर था। एक्ट्रेस को उम्मीद थी कि दिलीप कुमार शायद इस मामले में प्रोड्यूसर से बात करेंगे। लेकिन दिलीप कुमार की चुप्पी ने रिश्ते को खत्म कर दिया। दोनों का रिश्ता पूरी तरह तब खत्म हुआ जब राज कपूर की एंट्री हुई।
रोमांस
ऐसी खबरें हैं कि दिलीप कुमार से दूरी के बाद वैजंतीमाला अपनी फिल्म नजराना के हीरो एक्टर राज कपूर के करीब आने लगी थीं। दिलीप कुमार नहीं चाहते थे कि वो राज कपूर के साथ फिल्में करें। लेकिन एक्ट्रेस ने उन्हें चिढ़ाने के लिए संगम भी साइन कर ली। इस फिल्म में उन्होंने राज कपूर के साथ नदी वाला सीन भी शूट किया था जिसमें उनके पहनावे को लेकर सवाल उठे थे।
कृष्णा राज कपूर
दिलीप कुमार से रिश्ता टूटने के बाद वैजंतीमाला का नाम राज कपूर के साथ जुड़ने लगा था। ये बात जब एक्टर की पत्नी कृष्णा राज कपूर तक पहुंची तो उन्होंने गुस्से में घर छोड़ दिया। ऐसा कहा जाता है कि करीब डेढ़ महीने कृष्णा राज कपूर मुंबई के नटराज होटल में रही थीं।
शर्त
कृष्णा राज कपूर ने साफ कर दिया था कि वो घर तभी वापस आएंगी जब राज कपूर वैजंतीमाला के साथ दोबारा काम नहीं करेंगे। राज कपूर को पत्नी को वादा करना पड़ा।
राज कपूर से अलग
राज कपूर से अलग होने के बाद वैजंतीमाला को निमोनिया हुआ था और उनका इलाज करने कपूर परिवार के ही डॉक्टर चमनलाल बाली आए। दोनों के बीच रिश्ता शुरू हुआ और बात शादी तक पहुंची। हालांकि, उस समय चमनलाल भी शादीशुदा थे।
You may also like
एशले टेलिस की गिरफ्तारी का भारत पर क्या होगा असर? पूर्व राजनयिक महेश सचदेव ने बताया
हमने भाजपा को अवध में हराया है, बिहार वाले मगध में हराएंगे: अखिलेश यादव
पंजाब: अमृतसर में अवैध हथियार और नशीले पदार्थों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अखिलेश यादव का मोदी सरकार पर हमला, कहा- अगर BJP सरकार मन से 'स्वदेशी' है तो चीन पर टैरिफ क्यों नहीं लगाती
वैश्विक उत्साह का असर, सेंसेक्स 575 अंक ऊपर और निफ्टी ने किया 25,300 का पार