चूहों को बिना मारे खेत से बाहर भगाने की निंजा टेक्निक। देशभर की आधे से ज्यादा आबादी खेती पर निर्भर करती है किसानों के लिए खेती एक ऐसा जरिया है जिसके जरिए वह अपना जीवन यापन करता है। किसानों को खेती करने में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। खेती करते समय कई मुश्किलें आती है जिसमें से सबसे पहली मुश्किल है चूहे जोकि फसल को बुरी तरह बर्बाद कर देते हैं।
अब ऐसे में किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। चूहों को भगाना एक बड़ी मुश्किल है। आज हम आपके लिए एक ऐसी निंजा टेक्निक लेकर आए हैं जिसके चलते आप चूहों को मारे बिना खेतों से भगा सकते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते है।
गेहूं की फसल को बर्बाद करने वाले जानवरगेहूं की फसल एक ऐसी फसल है जो किसानों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होती है। भारत देश में गेहूं की खेती बहुत बड़े स्तर पर की जाती है। अब ऐसे में कई जानवर है जो गेहूं की फसल को बर्बाद कर देते हैं। जिसमें मुख्यतः नीलगाय, सूअर, जंगली खरगोश और चूहों का नाम आता है। खास तौर पर चूहे जो की पूरी फसल को बर्बाद कर देते हैं। इससे किसानों को बहुत भारी मात्रा में नुकसान होता है। आज चलिए अब हम बताते हैं कि कैसे आप चूहों को बिना मारे खेत से बाहर भगा सकते हैं।
चूहों को खेत से भागने का तरीकाचूहों को खेत से भगाने के लिए वैसे तो कई उपाय है लेकिन अगर आप चाहते हैं कि चूहों को आप बिना मारे खेत से दूर भगा दे तब आपको ऐसे में एक कारागार उपाय का इस्तेमाल करना होगा। सबसे पहले आपको लहसुन लेना होगा जिसका रस निकाल करके आपको खेत में हर तरफ इस रस का स्प्रे कर देना होगा। इससे चूहा खेत से भाग जाएंगे। ऐसा इसीलिए क्योंकि चूहा लहसुन की खुशबू बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं जिसकी वजह से वह खेत छोड़कर भाग जाते हैं।
पिपरमेंट और फिटकरी का उपाय है कारागारचूहों को भगाने के लिए लहसुन के रस के अलावा पिपरमेंट का तेल बहुत ज्यादा फायदेमंद माना जाता है क्योंकि चूहे इससे दूर भागते हैं। अगर आप पिपरमेंट को पानी में मिला करके खेत में इसका स्प्रे कर देते हैं तो चूहे आपके खेत से भाग जाएंगे। इसके अलावा आप फिटकरी का पाउडर खेत में स्प्रे कर सकते हैं।
इससे चूहे भाग जाते हैं क्योंकि चूहों को फिटकरी की गंध भी बर्दाश्त नहीं होती है। इतना ही नहीं चुहो को इंसानी बालों से भी डर लगता है क्योंकि उनको लगता है कि वह खायेंगे तो मर जाएंगे इसीलिए वह इन चीजों से दूर भागते हैं। अगर आप इनमें से कोई भी उपाय आजमाते हैं तो यह आपके लिए सबसे बेस्ट होगा इससे चूहे सालों साल आपके खेत में वापस नहीं आएंगे।
You may also like
कश्मीर से भिलाई लौटे पर्यटकों ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले की बताई आपबीती
सोशल मीडिया पर जहर उगलने वाला साहिल खान गिरफ्तार, फेसबुक पर फैलाता था नफरत
नाभि में रूई क्यों आती है? आपके साथ भी आ रही समस्या? तो अभी करें ये उपाय ⤙
गर्दन और छाती का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये नुस्खे, एक हफ्ते में निखर जाएगी रंगत ⤙
27 अप्रैल से शुरू हो रहा इन 4 राशियों का अच्छा समय मिलेगी हर तरफ से कामयाबी, होगा धन लाभ