एक महिला ने अपने पति पर दहेज उत्पीड़न, जेवर चोरी और विषाक्त पदार्थ देकर जान से मारने की कोशिश करने का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि उसका पति तीसरी शादी करने के बाद घर आया और रोते हुए अपनी गलती मान रहा था। मिठाई में नशीला पदार्थ खिलाकर उसके जेवर और नकदी लेकर भाग गया।
शहर कोतवाली पुलिस ने एसपी के आदेश पर शुक्रवार को मुकदमा दर्ज किया। पीड़िता आफसाना खातून के मुताबिक, उसकी शादी बिहार के पटना निवासी फिरोज अहमद के साथ 12 अक्तूबर 2022 को हुई थी। आठ जनवरी 2023 को पति उसे उसकी बहन के घर गाजीपुर छोड़कर चला गया। उस समय वह गर्भवती थी। इस समय उसका दो साल का बच्चा है। आरोप है कि पति ने एक शादी और की थी। पहली पत्नी को भी मार पीटकर घर से भगा दिया था।
पीड़िता के मुताबिक जब पति ने उसके साथ शादी की तो 10 दिन के बाद जान से मारने की धमकी देने लगा। एक लाख रुपये और बाइक की मांग करता था। इसी बीच 15 अप्रैल 2025 को उसने बिहार के मोतिहारी जिले में तीसरी शादी कर ली। इसकी जानकारी पति की बहन जुगनू ने दी। 29 अप्रैल को फिरोज घर आया और माफी मांगते हुए कहने लगा कि बहुत बड़ी गलती हुई है और रोने लगा।
आरोप है कि रात में खाना खाने के बाद उसने अपने हाथ से बर्फी खिलाई, जिसे खाने के 10 मिनट बाद चक्कर आया और नींद आने लगी। इसी बीच सूटकेस से 10 ग्राम का सोने का लॉकेट, पांच ग्राम का मंगलसूत्र, पांच ग्राम का सोने का कान का झाला, एक जोड़ी चांदी की पायल चुराकर भाग गया। शहर कोतवाल दीन दयाल पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
You may also like
BCCI से दो बार मिली सजा, दिग्वेश राठी ने फिर कर दी वही हरकत, VIDEO वायरल
जयमाला में अचानक बाथरूम गई दुल्हन, पीछे-पीछे पहुंचा दूल्हा, नजारा देख फूट-फूटकर रोया, नहीं हो पाई शादी..! 〥
Justice Yashwant Verma Cash Recovery Case Investigation Report Submitted To CJI : जस्टिस यशवंत वर्मा को क्लीन चिट या होगी कार्रवाई? कैश बरामदगी मामले में तीन जजों की कमेटी ने सीजेआई को सौंपी जांच रिपोर्ट
पानी पर रार: पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र में ऐलान, हरियाणा को नहीं देंगे अतिरिक्त पानी, BBMB पहुंचा हाईकोर्ट..
Bihar Elections :बिहार महागठबंधन में स्पष्ट संकेत: तेजस्वी यादव होंगे मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार