अगली ख़बर
Newszop

बोले पुतिन, अमेरिकी टॉमहॉक मिसाइलों से हमला हुआ तो जवाब देंगे

Send Push

 

लाइव हिंदी खबर :- रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को चेतावनी दी कि अगर अमेरिका ने टॉमहॉक मिसाइलों से रूस पर हमला किया, तो उसका कड़ा जवाब दिया जाएगा। पुतिन का यह बयान तब आया जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रूस की दो बड़ी तेल कंपनियों रोसनेफ्ट और लूकोइल पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया। पुतिन ने इसे दुश्मनी भरा कदम बताया और कहा कि इससे दोनों देशों के रिश्ते और खराब हो सकते हैं।

image

हालांकि पुतिन ने यह भी कहा कि रूस हमेशा बातचीत के पक्ष में रहा है। उन्होंने कहा कि टकराव या विवाद के बजाय बातचीत हमेशा बेहतर होती है। हमने हमेशा संवाद का समर्थन किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह कदम 22 अक्टूबर को ट्रम्प और पुतिन के बीच प्रस्तावित बैठक रद्द होने के बाद उठाया गया। अमेरिका का कहना है कि प्रतिबंधों का उद्देश्य रूस की तेल कंपनियों के जरिए मिल रही युद्ध फंडिंग पर रोक लगाना है।

न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें