लाइव हिंदी खबर :- भारतीय तटरक्षक बल का जहाज ‘आईसीजीएस सचेत’ 20 अक्टूबर 2025 को जांजीबार (तंजानिया) पहुंचा। यह दौरा भारत की सागर दृष्टि के तहत अफ्रीका के साथ समुद्री सहयोग को सुदृढ़ करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है। इस यात्रा के दौरान भारतीय तटरक्षक बल और तंजानिया पीपुल्स डिफेंस फोर्स तथा अन्य समुद्री एजेंसियों के साथ संयुक्त अभियान आयोजित किए जा रहे हैं।
इसके अलावा जहाज के कर्मी स्थानीय समुदायों के साथ बीच क्लीन-अप ड्राइव, योग सत्र और कम्युनिटी सपोर्ट प्रोग्राम में भाग ले रहे हैं। तटरक्षक बल के अनुसार, इस दौरे का उद्देश्य भारत की शिपबिल्डिंग क्षमता, क्षेत्रीय सहयोग और सुरक्षित व सतत हिंद महासागर के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करना है।
इस यात्रा से दोनों देशों के बीच समुद्री सुरक्षा, प्रशिक्षण और आपसी विश्वास को और मजबूती मिलेगी। सचेत का यह दौरा न केवल भारत-अफ्रीका समुद्री संबंधों को नई ऊर्जा प्रदान करेगा, बल्कि हिंद महासागर क्षेत्र में शांति, स्थिरता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति भारत की भूमिका को भी रेखांकित करता है।
You may also like

केन्द्रीय जनजातीय मंत्रालय के अधिकारियों ने की संग्रहालय की भव्यता और जीवंत प्रस्तुति की सराहना

पश्चिम बंगाल की महिला से बेंगलुरु में सामूहिक बलात्कार, तीन गिरफ्तार

कब्ज का काल बन जाएगा ये देसी ड्रिंक! रात में पीया तो सुबह पेट ऐसा साफ कि डॉक्टर भी हैरान

बिहार चुनावः भाजपा सांसद ने गिनाए एनडीए सरकार के काम, लालू-राबड़ी पर साधा निशाना

केदारनाथ के कल बंद होंगे कपाट, DM ने बताई पूरी तैयारी, किए गए हैं प्रशासनिक इंतजाम




