दिल्ली में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है और हालात चिंताजनक बने हुए हैं। राजधानी के ज़्यादातर इलाके पिछले कई दिनों से रेड जोन में हैं। हवा में फैली धुंध और धूल अब साफ़ तौर पर दिखाई देने लगी है। सरकार की ओर से लगातार कदम उठाए जा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद हालात में कोई बड़ा सुधार नहीं दिख रहा है।
#WATCH | Delhi | AQI touches 409 in the 'severe' category in Anand Vihar according to CPCB. Visuals from the area. pic.twitter.com/WVuCI6NRNf
— ANI (@ANI) October 30, 2025
गुरुवार सुबह 6 बजे लिए गए आंकड़ों के अनुसार, विवेक विहार का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 412 और आनंद विहार का AQI 404 रिकॉर्ड किया गया दोनों ही ‘गंभीर’ श्रेणी में आते हैं। वहीं, दिल्ली का ओवरऑल AQI 347 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ कैटेगरी में है। करीब 32 इलाकों में भी AQI 300 से 400 के बीच पाया गया।
दिल्ली में 1 नवंबर से नहीं चल सकेंगे ये वाहन, बढ़ते प्रदूषण के बीच सरकार का फैसला बढ़ते प्रदूषण से बिगड़ रही सेहत#WATCH | Delhi | The Air Quality Index (AQI) around ITO climbs to 359 in the 'Very Poor' category, as per the Central Pollution Control Board (CPCB). pic.twitter.com/ItggQh8IDk
— ANI (@ANI) October 30, 2025
लगातार खराब होती हवा का सीधा असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। गले में खराश, सांस लेने में परेशानी और आंखों में जलन जैसी समस्याएं आम हो गई हैं। कई लोग अब एहतियात के तौर पर मास्क पहन रहे हैं और बिना ज़रूरत घर से बाहर निकलने से बच रहे हैं। सबसे अधिक असर बुजुर्गों, बच्चों और सांस से जुड़ी बीमारियों से पीड़ित लोगों पर देखा जा रहा है।
इन इलाकों में AQI 400 के पार#WATCH | Delhi | The AQI at the Akshardham and the surrounding areas was recorded at 409 in the 'Severe' category as per the CPCB pic.twitter.com/SwLXlST6Mo
— ANI (@ANI) October 30, 2025
विवेक विहार- 412
-
आनंद विहार- 404
अक्षरधाम- 409
इसके अलावा, कई इलाके ‘बहुत खराब’ श्रेणी में हैं:
अलीपुर – 363
अशोक विहार – 381
आया नगर – 312
बवाना – 382
बुराड़ी क्रॉसिंग – 363
मथुरा रोड – 227
द्वारका सेक्टर-8 – 360
जहांगीरपुरी – 383
आईटीओ – 359
लोधी रोड – 316
नरेला – 360
नेहरू नगर – 362
आईजीआई एयरपोर्ट -305
IHBAS दिलशाद गार्डन-360
जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम -349
मेजय ध्यानचंद स्टेडियम -319
मंदिर मार्ग -342
मुंडका -359
नजफगढ़- 333
नॉर्थ कैंपस-347
ओखला फेस-2 -347
आदि कई क्षेत्रों में AQI 300 से ऊपर बना हुआ है।
अब सर्दी ने भी दस्तक दी#WATCH | Delhi | Visuals from India Gate as AQI touches 319 in the 'very poor' category in the area according to CPCB. pic.twitter.com/WKEOzAQJZJ
— ANI (@ANI) October 30, 2025
दिल्ली में अब सर्द हवाओं का असर महसूस होने लगा है। सुबह के समय हल्का कोहरा देखने को मिला और तापमान में गिरावट जारी है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 30°C और न्यूनतम 18°C रहने का अनुमान है।
दिल्ली में प्रदूषण खतरनाक: कांग्रेस ने बढ़ते प्रदूषण को लेकर बीजेपी को घेरा, कहा- सरकार निकम्मी हैंYou may also like

ट्रक ने आंध्र प्रदेश के दर्शनार्थियों से भरी ट्रैवलर काे मारी टक्कर , दर्जन भर घायल

छात्रों के कौशल विकास एवं नवाचार से समाज के लिए नौकरियों का सृजन आवश्यक: प्रो.रोहित रमेश

भारत की ऐतिहासिक जीत: महिला वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया

नीदरलैंड चुनाव 2025: डच संसद में रोमांचक मुकाबला, डी66 और पीवीवी बराबरी पर

क्या है अदिति पोहनकर की नई फिल्म 'जिद्दी इश्क' का राज? जानें टीजर में क्या है खास!




