Next Story
Newszop

अरविंद केजरीवाल की बिटिया ने सुर्ख लाल लहंगा पहन रचाई कॉलेज के प्यार से शादी, लगीं एकदम शाही दुल्हन

Send Push
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता केजरीवाल शादी के बंधन में बंध गई हैं। उन्होंने संभव जैन के साथ सात फेरे लिए, जिनसे वह आईआईटी, दिल्ली में पढ़ाई के दौरान मिली। यहां दोनों की दोस्ती प्यार में बदली और अब दोनों एक-दूजे के जीवन साथी बन गए। जिनकी वेडिंग फोटोज सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।जहां पेस्टल को पीछे छोड़, रेड कलर एक बार फिर ट्रेंड में आ गया है, तो हर्षिता लाल जोड़ा पहन सुंदर दुल्हन बनीं। जिसमें उनका अंदाज बेहद खूबसूरत लगा, तो शाही गहनों ने उनके लुक को और भी निखार दिया। यही नहीं केजरीवाल और उनकी पत्नी संगीता का देसी अंदाज भी यहां देखते ही बना। (फोटो साभार: एक्स @DevenSaluja) पहले दुल्हन के मां- पापा पर डालिए नजरअरविंद केजरीवाल का पहनावा हमेशा एक तरह का ही रहता है। वह कॉटन की शर्ट और पैंट्स में नजर आते हैं, तो बेटी की शादी के लिए वह सफेद रंग की शेरवानी पहनकर तैयार हुए। वहीं, उनकी बीवी संगीता भी साथ में पिंक और गाजरी रंग की साड़ी में सुंदर दिखीं। लेकिन, लोगों की नजरें बस हर्षिता पर ही जाकर ठहर गईं। image दूल्हा- दुल्हन ने लुक को किया कॉम्प्लिमेंटहर्षिता और संभव के 17 अप्रैल से प्री- वेडिंग फंक्शन दिल्ली के 5-स्टार होटल शांगरी-ला में हुए, तो शाही शादी कपूरथला हाउस में संपन्न हुई। जिसमें परिवार के अलावा करीबी लोग ही शामिल हुए। जहां दुल्हनिया ने पेस्टल शेड ब्राइडल लहंगे की बजाए रेड लहंगे को अपने स्पेशल डे के लिए चुना और अपना सुंदर रूप दिखाया। वहीं, दूल्हे राजा वाइट शेरवानी और पग में स्टाइलिश लगे, तो रेड एंड वाइट के कॉम्बिनेशन के साथ दोनों ने एक-दूसरे के लुक को कॉम्प्लिमेंट किया। ऐसा है हर्षिता का लहंगाहर्षिता के लुक की डीटेल में बात करें तो उनके सुर्ख लाल जोड़े को सुनहरी कढ़ाई से सजाया गया है। जिसके साथ उन्होंने हाफ स्लीव्स ब्लाउज पहना। जिसके बॉर्डर को मोती वाली लटकन, तो सुनहरी बूटियों से हैवी लुक दिया। वहीं, सिर पर उन्होंने लॉन्ग ट्रेल को ओढ़कर अपना लुक पूरा किया। जिस पर भी गोल्डन कढ़ाई की गई है। image गहनों से बनाया लुक को रॉयलअपने ब्राइल लुक को हसीना ने मोतियों वाले ट्रेडिशनल नेकपीस के साथ स्टाइल किाय। वहीं, माथा पट्टी, बड़ी-सी नथ, झुमके, रेड चूड़ा और उसमें लटके कलीरे ने उनके रूप को और भी निखार दिया। जहां पिया के नाम की मेहंदी लगाकर हर्षिता हंसती- मुस्कुराती प्यारी लगीं।
Loving Newspoint? Download the app now