अगली ख़बर
Newszop

उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम का हाल? न्यूनतम पारे में गिरावट बढ़ा रही ठिठुरन भरी ठंड

Send Push
रश्मि खत्री, देहरादून: उत्तराखंड में पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक मौसम शुष्क बना हुआ है। मौसम शुष्क होने के बावजूद न्यूनतम तापमान में गिरावट आ रही है। अधिकांश क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान सामान्य या उससे कम बना हुआ है जिसकी वजह से रात के समय सर्दी बढ़ गई है।

प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में कंपकंपी छुड़ाने वाली ठंड हो रही है। जबकि मैदानी क्षेत्रों में भी सुबह और शाम की ठंड बनी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। जिसके चलते तापमान सामान्य के आसपास बना रह सकता है।

देहरादून में मंगलवार को पूरे दिन तेज धूप खिली रही। जबकि शाम के समय तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जिसकी वजह से ठंड भी बढ़ गई है। देहरादून का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे पहुंच गया है। जिसकी वजह से रात के समय ठंड बढ़ गई है।

पाला पड़ने से भी तापमान में गिरावट आ रही है। वही अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। मंगलवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 28.4 और न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस रहा। उधम सिंह नगर का अधिकतम तापमान 27.4 और न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 19.8 और न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 19.8 और न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हालांकि अब रात के पारे में गिरावट आने लगी है। पर्वतीय इलाकों के न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस से भी कम पहुंच गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार फिलहाल अभी मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि दिन और रात के तापमान में अंतर बढ़ सकता है।
न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें