जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर में नो हेलमेट, नो पेट्रोल अब लोगों की कमाई का जरिया बन गया है। अब पेट्रोल पंपों पर किराए पर हेलमेट दिया जा रहा है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक युवक 10 रुपए लेकर पंप पर पेट्रोल भरवाने के लिए हेलमेट किराए पर दे रहा है।
दरअसल, पूरा मामला रानीताल चौक स्थित पेट्रोल पंप का है। यहां पर एक युवक हेलमेट लेकर खड़ा था। और बिना हेलमेट आने वाले दो पहिया वाहन चालकों को पेट्रोल भरवाने के लिए हेलमेट दे रहा था। इसके बदले में वह लोगों से 10 रुपए का किराया ले रहा था। पंप के कर्मचारी भी युवक का सहयोग कर रहे थे। पंप कर्मी बिना हेलमेट आने वाले वाहन चालकों को हेलमेट के लिए युवक के पास भेज रहे थे।
गौरतलब है कि पेट्रोल डलवाने के लिए दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। इस संबंध में हाईकोर्ट ने भी सख्त आदेश जारी किया है। जिला कलेक्टर ने बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल नहीं देने के आदेश पंप संचालकों को दिए थे। पेट्रोल पंप कर्मचारी आदेश की आड़ में मनमानी करने लगे हैं। कितने के पेट्रोल डालना है, यह बताने के लिए हेलमेट उतारने पर भी वह तत्काल उसे पहने की हिदायत देते हैं। हिदायत का पालन नहीं करने पर पेट्रोल देने मना कर देते है। दूसरी तरफ नियम का पालन सुनिश्चित करने में सहयोग करने की बजाय पेट्रोल डलवाने के लिए किराये पर हेलमेट उपलब्ध करवाते हुए चांदी काट रहे हैं।

You may also like
Aaj ka Love Rashifal 10 August 2025 : आज का लव राशिफल किस राशि वालों को मिलेगा प्रपोज़ल और किसके टूटेंगे अरमान?
Aaj ka Ank Rashifal 10 August 2025 : आज के ग्रह नक्षत्र का असर: क्या आपकी राशि को मिलेगा सफलता का तोहफ़ा या होगी मुश्किलें शुरू?
वोटर लिस्ट के बाद बिहार की 17 पार्टियों पर इलेक्शन कमिशन की सर्जिकल स्ट्राइक, देखिए पूरी लिस्ट
Hari Hara Veera Mallu की OTT रिलीज में देरी, Coolie का असर
UP : लखनऊ में आवारा कुत्ते से कुकर्म, आरोपी युवक गिरफ्तार