गुवाहाटी: असम सरकार अगले सत्र में ' लव जिहाद ' और बहुविवाह के खिलाफ विधेयक लाने की तैयारी कर रही है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बुधवार को कहा कि नवंबर में होने वाले विधानसभा सत्र में इन मुद्दों पर कानून पेश किए जाएंगे। इसके साथ ही सत्रों (वैष्णव मठ) की जमीनों की सुरक्षा के लिए भी विधेयक लाए जाएंगे। सरकार चाय बागान श्रमिकों को जमीन के अधिकार देने पर भी विचार कर रही है। इन फैसलों की जानकारी कैबिनेट की बैठकों के बाद दी जाएगी। यह कदम समुदायों को सशक्त बनाने और राज्य के सामाजिक और सांस्कृतिक ताने-बाने को सुरक्षित रखने की सरकार की पहल का हिस्सा है।
असम सीएम ने क्या कहा?
मुख्यमंत्री हिमतं बिस्वा सरमा ने गायक ज़ुबिन गर्ग के मामले पर भी बात की। उन्होंने कहा कि कुछ लोग ज़ुबिन की मौत का इस्तेमाल राजनीतिक फायदे के लिए कर रहे हैं। सरमा ने कहा कि कुछ लोग जिन्होंने अपनी पूरी जिंदगी में ज़ुबिन गर्ग का एक भी गाना नहीं सुना है, वे रातोंरात इस प्रतिष्ठित गायक के फैंस बन गए हैं। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। कुछ लोग चुनावों से पहले राज्य में अशांति फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। हम ऐसा नहीं होने देंगे।
'मोई ज़ुबिन, अमीउ ज़ुबिन' अभियान शुरू
उन्होंने बताया कि सरकार ने बुधवार को नलबाड़ी से 'मोई ज़ुबिन, अमीउ ज़ुबिन' अभियान शुरू किया है। इसका मकसद असली ज़ुबिन फैंस को एकजुट करना है ताकि असम को अस्थिर करने की साजिश को रोका जा सके। ज़ुबिन गर्ग की 19 सितंबर को सिंगापुर में रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई थी। राज्य में ज़ुबिन के लिए न्याय की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। सरकार का यह कदम राज्य में सामाजिक सद्भाव बनाए रखने और समुदायों के हितों की रक्षा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

The next Assembly session will be historic as many significant bills will be introduced - bill to ban polygamy and Love Jihad, Bill to preserve our Satras, bill to confer land rights to our tea garden workers among others. pic.twitter.com/iEyLPXWeIr
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) October 22, 2025
'मोई ज़ुबिन, अमीउ ज़ुबिन' अभियान शुरू
उन्होंने बताया कि सरकार ने बुधवार को नलबाड़ी से 'मोई ज़ुबिन, अमीउ ज़ुबिन' अभियान शुरू किया है। इसका मकसद असली ज़ुबिन फैंस को एकजुट करना है ताकि असम को अस्थिर करने की साजिश को रोका जा सके। ज़ुबिन गर्ग की 19 सितंबर को सिंगापुर में रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई थी। राज्य में ज़ुबिन के लिए न्याय की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। सरकार का यह कदम राज्य में सामाजिक सद्भाव बनाए रखने और समुदायों के हितों की रक्षा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
You may also like
तेजस्वी यादव होंगे महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार, विपक्ष ने पूछा- एनडीए का चेहरा कौन?
Mira Road: मुंबई से सटे मीरा रोड इलाके में मामूली बात पर हिंसा, 30 गाड़ियों को नुकसान, जानें पूरा मामला
टोनी कक्कड़ के नए गाने 'कोका कोला 2' से पेटीएम सुर्खियों में
AUS vs IND 2nd ODI: एडिलेड में रोहित और श्रेयस ने ठोका पचासा, टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 265 रनों का लक्ष्य
साउथ अफ्रीका ने 8 विकेट से जीता रावलपिंडी टेस्ट, पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज 1-1 से ड्रॉ