जैसे क्वांटिटी से ज्यादा क्वालिटी मैटर करती है। उसी तरह फिटनेस के लिए सही और पावरफुल स्टेप्स मैटर करते हैं। अगर आप आसान तरीके से अपना वेट लॉस करना चाहते हैं, फिटनेस हासिल करना चाहते हैं और निरोग रहना चाहते हैं तो आपका एक्टिव रहना बेहद जरूरी है।
खुद को फिजिकल तौर पर एक्टिव रखने के लिए वॉक एक सबसे आसान तरीका है। लाइफस्टाइल में किया गया यह छोटा बदलाव भी बढ़ते वजन को कम करने में असरदार हो साबित हो सकता है। साथ ही यह ब्रेन से लेकर हार्ट और ओवरऑल हेल्थ को बूस्ट करने में भी मददगार है।
वॉकिंग है फिटनेस का जबरदस्त तरीका
ऐसी तमाम स्टडीज हो चुकी हैं, जिनमें वॉकिंग के अनगिनत फायदे सामने आए हैं। शोध से पता चलता है कि पैदल चलने से ब्लड शुगर लेवल को मैनेज करने, डिप्रेशन और एंग्जायटी के लक्षणों को कम करने, वेट लॉस में मदद करने, ब्रेन पावर बढ़ाने, हार्ट को हेल्दी रखने, मन को शांत रखने, हड्डियों को मजबूत करने में मदद मिलती है। इससे इंजरी का भी खतरा टलता है। अगर आप रोजाना अपनी डेली रूटीन में वॉक करना शामिल करते हैं तो आपको ये तमाम फायदे मिल सकते हैं।
10-30-40-60 मिनट की वॉक करने के फायदे

जानी मानी न्यूट्रिशनिस्ट दीपशिखा जैन ने अपने एक लेटेस्ट वीडियो में लोगों को वॉक करने के फायदों के बारे में जानकारी दी है। उनका कहना है कि आपकी किसी भी मेडिकल कंडीशन को कम करने से लेकर आपके गट हेल्थ में सुधार तक चलने का आपके ओवरऑल हेल्थ पर बहुत शक्तिशाली प्रभाव पड़ता है। आप केवल 10 मिनट की वॉक करके भी फायदे पा सकते हैं और 30, 40, और 60 मिनट तक भी वॉक करके खुद को हेल्दी और निरोग रख सकते हैं।
10 मिनट की वॉक से क्या फायदे मिलते हैं?
खुद को फिजिकली एक्टिव रखने के लिए आप 10 मिनट की वॉक कर सकते हैं। अगर आप 10 मिनट तक चलते हैं, तो यह आपके मूड को बेहतर बनाने में मदद करेगा और आपके ब्लड शुगर के स्तर को भी कम करेगा, खासकर यदि आपको डायबिटीज है। कई रिसर्च में साबित हो चुका है कि खाने के बाद 10 मिनट की वॉक ब्लड शुगर लेवल को कम करने में प्रभावी है।
30 मिनट की वॉक के फायदे
इसके अलावा आप हर दिन 30 मिनट की भी वॉक कर सकते हैं। ये भी सेहत को चंगा रखने में शक्तिशाली है। अगर आप रोजाना आधे घंटे पैदल चलते हैं तो इससे आपके ब्लड प्रेशर और हार्ट अटैक होने की संभावना कम हो जाती है। साथ रही इससे डिप्रेशन और एंग्जायटी की संभावना भी कम हो जाती है।
40 मिनट पैदल चलने से क्या होता है?
अगर आप डेली 40 मिनट पैदल चलते हैं तो इससे आपके शरीर में कई पॉजिटिव सुधार होते हैं। न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया, इतने मिनट की वॉक से आपकी हड्डियों के घनत्व में सुधार होता है, इंजरी होने की संभावना कम होती है और आपके ब्रेन, याददाश्त और क्रिएटिविटी में भी सुधार होता है।
डेली 60 मिनट वॉक के फायदे
इसके अलावा आप धीरे-धीरे वॉक की अवधि बढ़ाकर 60 मिनट कर सकते हैं। डेली जब आप एक घंटे पैदल चलना शुरू करते हैं तो इससे आपकी चर्बी कम होने में मदद मिलती है, तनाव कम करने में मदद मिलती है और आपकी नींद की गुणवत्ता में भी सुधार होता है।
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें। एनबीटी इसकी सत्यता, सटीकता और असर की जिम्मेदारी नहीं लेता है।
You may also like
मध्य प्रदेश उद्योग जगत के सहयोग से बनेगा देश का अव्वल राज्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
दीपावली बोनस नवरात्रि के प्रारंभ से ही लोगों को मिलने लगा : मनीष शुक्ला
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी: बॉक्स ऑफिस पर भारी गिरावट
वन विहार में बच्चों ने वन्यजीवों तथा प्रकृति से जुड़े मॉडल बनाकर पर्यटकों को किया जागरूक
मप्रः मंत्री सारंग ने की सहकारिता विभाग की समीक्षा