पटनाः बिहार विधानसभा के चुनावी संग्राम के बीच गृह मंत्री अमित शाह ने सरदार पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर खूब चुनावी तीर चलाए। महागठबंधन के मुख्य साथी दल कांग्रेस पर आरोपों की तो बौछार की ही साथ ही लौह पुरुष वल्लभ भाई पटेल के योगदानों के जरिए भी बिहार के वोटरों को साधने की कोशिश की। जानते हैं सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर क्या क्या तीर चलाए।
कांग्रेस पर हमलावर रहे शाह
गृह मंत्री अमित शाह ने आज सरदार पटेल की उपेक्षा करने पर कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। कहा कि यह वही कांग्रेस है जिसने सरदार वल्लभ भाई पटेल के सम्मान में न तो समाधि स्थल बनाई और न ही कोई स्मारक ही बनाया। वह भी तब जब महात्मा गांधी के साथ सरदार पटेल भारत के स्वतंत्रता संग्राम की रीढ़ थे।
ये वही कांग्रेस है जिसने सरदार वल्लभ भाई पटेल को 41 वर्षों तक भारत रत्न के सम्मान से वंचित रखा। यह तो हमारे पीएम नरेंद्र मोदी हैं जिन्होंने सरदार वल्लभ भाई पटेल की याद में उनकी ऐसी विशाल प्रतिमा बनाई जो स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से भी ऊंची है।
याद में भारत पर्व
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र सरकार सरदार पटेल जी की 150वी जयंती पर हर 31 अक्टूबर को गुजरात के एकता नगर में भव्य परेड आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में 1 से 15 नवंबर तक भारत पर्व 2025 मनाया जाएगा। साथ ही यह भी निर्णय लिया कि सरदार पटेल की याद में हर साल 31 अक्टूबर को भारत पर्व मनाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी शुक्रवार को सुबह सात बजकर 55 मिनट से शुरू होने वाली पहली परेड में हिस्सा लेंगे।
राष्ट्रीय एकता दिवस पर विशाल परेड का आयोजन किया जाएगा। इस परेड में केंद्रीय सशस्त्र बलों सहित विभिन्न राज्यों की पुलिस टीमें भी शामिल होंगी।
योगदान की याद दिलाई
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि पटेल एक विचारधारा हैं। आजादी के एक सेनानी थे। महात्मा गांधी ने ही इन्हें सरदार की उपाधि दी. 562 रियासतों में देश को अंग्रेजों ने बांट रखा था. पटेल ने इन्हें एकीकृत किया था। आज भारत का मानचित्र पटेल की ही देन है। उन्होंने पाकिस्तान कॉरिडोर बनाने के प्रयास को निरस्त किया। जूनागढ़ जैसी रियासत को भारत से जोड़ा। लक्षद्वीप आज भारत का हिस्सा है तो यह सरदार पटेल जी की एक भारत श्रेष्ठ भारत की नीति है

You may also like

बार-बारˈ पेशाब आना और भूख न लगना कहीं किडनी को नुकसान तो नहीं हो रहा?﹒

Ayushmanˈ Card होने पर भी अस्पताल वाले नहीं कर रहे मुफ्त में इलाज तो यहां करें शिकायत﹒

शोध, सृजन और आलोचना के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाएं छात्र: प्रो. कीर्ति पाण्डेय

भाजपा सरकार युवाओं को देती है आगे बढ़ने का उचित मंच : अनूप गुप्ता

स्वदेशी से विकसित भारत की ओर, भाजयुमो के युवा सम्मेलन में गूंजी आत्मनिर्भरता की हुंकार