भोपाल: मध्य प्रदेश में 2020 में कांग्रेस की सरकार क्यों गिरी थी इसे लेकर हाल ही में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने बड़ा खुलासा किया था। दिग्विजय सिंह ने कहा था कि अगर ज्योतिरादित्य सिंधिया की बात का मान लिया जाता तो कांग्रेस की सरकार नहीं गिरती। इसी बीच अब कमलनाथ ने भी दिग्विजय सिंह के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने सरकार गिरने के कारण का खुलासा किया है।
क्या कहा कमलनाथ ने
दिग्विजय सिंह के बयान के बाद अब पूर्व सीएम कमलनाथ ने सोशल मीडिया में सरकार गिरने का नया कारण बताया है। कमलनाथ ने अपने सोशल मीडिया में लिखा- "मध्य प्रदेश में 2020 में मेरे नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार गिरने को लेकर हाल ही में कुछ बयानबाजी की गई है। मैं सिर्फ इतना कहना चाहता हूं कि पुरानी बातें उखाड़ने से कोई फ़ायदा नहीं। लेकिन यह सच है कि व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा के अलावा ज्योतिरादित्य सिंधिया को यह लगता था कि सरकार दिग्विजय सिंह चला रहे हैं। इसी नाराजगी में उन्होंने कांग्रेस के विधायकों को तोड़ा और हमारी सरकार गिरायी।"
क्या कहा था दिग्विजय सिंह ने
हाल ही में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने एक इंटरव्यू में कहा था- "सरकार गिरने का कारण मेरे और सिंधिया जी के बीच की लड़ाई को प्रचारित किया गया लेकिन सच्चाई ये नहीं है। मैंने पहले ही कहा था कि ऐसी घटना हो सकती है। उन्होंने एक बड़े इंडस्ट्रियलिस्ट के घर हुई डिनर पार्टी का भी खुलासा किया। उन्होंने कहा कि एक उद्योगपति के घर डिनर पार्टी हुई थी, जिसमें कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया शामिल थे। दोनों के उनसे बड़े अच्छे संबंध थे।"
दिग्विजय सिंह ने कहा- इस मीटिंग में ज्योतिरादित्य सिंधिया के क्षेत्र के समस्याओं को लेकर एक लिस्ट तैयार की गई थी। इस लिस्ट में मेरे भी साइन थे। अगर सिंधिया जी की इन बातों को मान लिया जाता तो कांग्रेस नहीं गिरती।
मार्च 2020 में सिंधिया ने गिराई थी सरकार
बता दें कि मध्य प्रदेश में 2018 में विधानसभा के चुनाव हुए थे। इस चुनाव में कांग्रेस को जीत मिली थी और कमलनाथ मुख्यमंत्री बने थे। मार्च 2020 में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। सिंधिया के समर्थन में उसके समर्थक विधायकों ने भी इस्तीफा दिया था। जिसके बाद कांग्रेस की सरकार गिर गई थी।

You may also like
Metro में सफर करना हुआ मंहगा, आज से देना होगा इतन रुपए ज्यादा किराया
यदि आप ढूंढ रहे है सिर्फ 5 दिन में 5 Kg वजनˈ कम करने की जादुई जड़ी-बूटी तो ये पोस्ट आपके लिए वरदान साबित होगी, जरूर पढ़े
विधानसभा सत्र से पहले सीएम भजनलाल शर्मा की बड़ी कवायद, फुटेज में जानें विधायकों और सांसदों की नाराजगी दूर करने कोशिश
FASTag Yearly Pass: 3,000 रुपये खर्च करने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, वरना होगा नुकसान
नाहल गांव में नोएडा के सिपाही की हत्या के 23 आरोपियों पर गैंगेस्टर एक्ट