गुवाहाटी: तन्वी शर्मा बीडब्ल्यूएफ विश्व जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में पदक पक्का करने वाली 17 साल में पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई। उन्होंने एक गेम में पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए जापान की साकी मत्सुमोतो को हराकर महिला सिंगल्स के सेमीफाइनल में जगह बनाई। सोलह वर्ष की तन्वी ने मत्सुमोतो को 47 मिनट तक चले सेमीफाइनल में 13-15, 15-9, 15-10 से हराया।
वहीं आठवीं वरीयता प्राप्त उन्नति हुड्डा दूसरी वरीयता प्राप्त थाईलैंड की अन्यापत फिचित्फोन से 12-15, 13-15 से हारकर बाहर हो गई। उन्नति ओडिशा ओपन सुपर 100 खिताब जीतने वाली सबसे युवा भारतीय बनी थी और भारत की 2022 उबेर कप टीम का भी हिस्सा थी। भारत की भव्या छाबड़ा और विशाखा टोप्पो की जोड़ी चीनी ताइपै के हुंग बिंग फू और चोउ युन अन से 9-15 , 7-15 से हारकर बाहर हो गई।
पुरुष युगल में भी भार्गव राम अरिगेला और विश्व तेज गोबुरु की जोड़ी को क्वार्टरफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। उन्हें चीन की एशियाई जूनियर चैंपियन चेन जुन टिंग और लियू जुन रोंग की जोड़ी से 12-15 , 10-15 से शिकस्त मिली।
आखिरी बार विश्व जूनियर चैम्पियनशिप पदक जीतने वाली भारत की महिला खिलाड़ी साइना नेहवाल थी जिन्होंने 2008 में पुणे में स्वर्ण पदक जीता था। साइना ने 2006 में रजत पदक जीता था जबकि अर्पणा पोपट ने 1996 में रजत पदक हासिल किया था। लड़कों के एकल क्वार्टर फाइनल में ज्ञान दत्तू को चीन के तीसरी वरीयता प्राप्त लियू यांग मिंग यू ने 15-11, 15-13 से हराया।

You may also like
भारत-ऑस्ट्रेलिया के पहले वनडे में होगी रिकॉर्ड्स की बारिश, रोहित-कोहली समेत कई खिलाड़ी इतिहास रचने की दहलीज पर
DA Hike : UP सरकार ने 14 लाख कर्मचारियों को दिया बोनस, जानिये कब बढ़ेगा महंगाई भत्ता?
PM Kisan Samman Nidhi : 31 लाख फर्जी नाम कटने वाले, चेक करें अपना स्टेटस
हर्ष संघवी की अपील का असर, शुभचिंतक ने होर्डिंग छोड़ 30 लोगों की नेत्र सर्जरी के लिए दिया दान
बिहार अब 'जंगलराज' नहीं, 'विकासराज' की पहचान बन चुका है : मानिक साहा