गुड़गांव : दिवाली से पहले शहर की सड़कें दुरुस्त करने का वादा इस तरह पूरा किया जाएगा, किसी ने सोचा भी नहीं था। करीब 6 करोड़ की लात से मालिबु टाउन में रोड निर्माण शुरू किया गया। लोगों ने देखा कि यह सड़क एक दिन में ही टूटने लगी। निर्माण सामग्री घटिया थी तो लोगों ने नाराजगी जताई। मामला नगर निगम तक पहुंचा, जिसके बाद रोड निर्माण करने वाली एजेंसी देशवाल कंस्ट्रक्शन के खिलाफ कार्रवाई हुई। नगर निगम के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर प्रदीप कुमार ने बताया कि एजेंसी पर 57 लाख रुपये जुर्माना लगाया है। इसके साथ ही दोबारा रोड बनाने के आदेश दिए गए है। नोटिस जारी कर दोबारा गड़बड़ी पाए जाने पर ब्लैकलिस्ट करने की चेतावनी भी दी गई है। एक सप्ताल पहले ही नगर निगम की ओर से वर्क ऑर्डर मिलने के बाद यहां निर्माण शुरू किया गया था।
ब्लैकलिस्ट करने की चेतावनी
मालिबु टाउन 300 एकड़ में हैं। यहां दस हजार लोग रहते हैं। इस क्षेत्र में नगर निगम की ओर से 13 किमी एरिया की सड़क निर्माण का टेंडर कुछ समय पहले देशवाल कंस्ट्रक्शन को दिया गया था। कुछ काम हुआ, जो बाद में बारिश के कारण रुक गया। अब एक सप्ताल पहले फिर से यहां काम शुरू किया गया था। रविवार रात यहां पामवुड ब्लॉक में काम शुरू किया गया। स्थानीय लोगों ने यहां सड़क निर्माण में घटिया मटिरियल का विरोध किया। सुबह नगर निगम को शिकायत की। नगर निगम की ओर से एसडीओ मनोज अहलावत पहुंचे। निगम की ओर से यहां पर सैंपल लिए गए।
दस फीसदी जुर्माना लगाया गया
घटिया मटिरियल पाए जाने पर निगम की ओर से सड़क निर्माण पर होने वाले खर्ज का दस फीसदी जुर्माना लगाया गया। आरडब्ल्यूए के एक अधिकारी ने बताया कि रविवार रात को बनी सड़क में घटिया मटिरियल लगाया गया, जिससे वह एक दिन भी नहीं चल पाई। ऐसे में लोगों को परेशानी होती तो नगर निगम को पूरा मामला बताया गया।

You may also like
1 सीजन में 22 विकेट और अगले में बेंच पर बैठा दिया... SRH ने उमरान मलिक का दिल चूर-चूर कर दिया!
बिहार चुनाव: भाजपा के बाद भाकपा माले ने जारी की पहली लिस्ट, 18 उम्मीदवारों को मिला टिकट
टाटा एयरलाइंस से एयर इंडिया तक का सफर, 1932 में भरी थी पहली उड़ान
धनतेरस की कहानी: समुद्र मंथन के दौरान कैसे प्रकट हुए भगवान धनवंतरि ? एक क्लिक में पढ़े सतयुग की ये पौराणिक कथा
सेनाध्यक्ष ने याद किए सोमालिया के दिन, जहां वह युवा मेजर के रूप में तैनात थे