Next Story
Newszop

कोख का पानी ले सकता है बच्चे की जान-जानिए एमनियोटिक फ्लूइड का असंतुलन हो सकता है कितना खतरनाक

Send Push
मां के गर्भ में एमनियोटिक फ्लूइड शिशु के लिए एक सुरक्षा कवच की तरह होता है। यह फ्लूइड न केवल बच्चे को सुरक्षा प्रदान करता है, बल्कि उसके संपूर्ण विकास के लिए भी बेहद जरूरी होता है। इसलिए गर्भवती महिला के शरीर में इसका स्तर सामान्य सीमा में होना बहुत जरूरी है, क्योंकि अगर इसका स्तर बहुत कम या बहुत अधिक हो जाए, तो इससे गर्भ में पल रहे शिशु की जान को खतरा हो सकता है।


वहीं, इस विषय में डॉक्टर प्रिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो के माध्यम से विस्तार से जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि एमनियोटिक फ्लूइड को गर्भावस्था के किस महीने से मापा जाता है, इसका सामान्य स्तर क्या होता है और जब यह स्तर असामान्य हो, तो इससे शिशु को कौन-कौन से खतरे हो सकते हैं।आइए, जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

सभी फोटो साभार: freepik
इस रेंज में देते हैं डॉक्टर से मिलने की तुरंत सलाह image

डॉक्टर आगे कहती हैं कि वहीं अगर एमनियोटिक फ्लूइड की मात्रा दस से कम है तो फिर ऐसी स्थिति में हम अलर्ट हो जाते हैं। साथ ही इन महिलाओं को 3 से चार लीटर पानी पीने की सलाह देते हैं। इसके साथ ही डॉक्टर की एडवाइज की दवाईयां लेनी हैं।


फ्लूइड का स्तर 20 से अधिक होने पर होती है यह जांच image

डॉ. प्रिया बताती हैं कि अगर एमनियोटिक फ्लूइड का स्तर 20 से अधिक हो, तो ऐसी स्थिति में डॉक्टर मां के शुगर लेवल की जांच करते हैं। इसका कारण यह हो सकता है कि महिला को डायबिटीज (Diabetes) तो नहीं, जिसकी वजह से गर्भ में पानी की मात्रा सामान्य से अधिक गई है।

सांकेतिक तस्वीर


क्या होती है नॉर्मल रेंज image

स्त्री रोग विशेषज्ञ बताती हैं कि इस फ्लूइड की नॉर्मल रेंज 5 से 25 होती है। वहीं, अगर यह पांच से कम हो, तो फिर उसे Oligohydramnios कहते हैं। डॉक्टर कहती हैं कि इतना कम पानी होने की वजह से बच्चे को सांस लेने में दिक्कत हो सकती है।

साथ ही बी को मूवमेंट रुक सकती है या फिर बच्चे की धड़कन तक रूक सकती है। इस परिस्थिति में किसी भी पेशेंट को डॉक्टर की सलाह का सख्ती से पालन करना चाहिए।

सांकेतिक फोटो ​


यहां देखें पूरा वीडियो ​

पांचवें महीने में किया जाता है चेक image

डॉक्टर प्रिया बताती हैं कि बच्चे के बाहर जो पानी होता है उसे एमनियोटिक फ्लूइड कहा जाता है। इसे हम लोग मुख्य तौर पर सोनोग्राफी में पांचवें महीने से मापना शुरू करते हैं।

सांकेतिक फोटो

Loving Newspoint? Download the app now