Next Story
Newszop

Aaj Ka Ank Jyotish 31 August 2025 : मूलांक 6 को आर्थिक मामलों में होगा लाभ, हर परिस्थिति के लिए रहें तैयार, जन्मतिथि से जानें आज का भविष्यफल

Send Push
Aaj Ka Ank Jyotish, 31 August 2025 : किसी भी व्यक्ति के मूलांक के आधार पर अंक ज्योतिष में उसके भविष्य और व्यक्तित्व के बारे में पता लगाया जाता है। हर अंक का अपना स्वामी ग्रह होता है। अपना मूलांक आप जन्म तारीख के अंकों के योग से जान सकते हैं, जो 1 से 9 मूलांक तक होते हैं। आज 31 अगस्त, रविवार का दिन है। अंकज्योतिष के अनुसार, 4 अंक के स्वामी ग्रह राहु होते हैं। ऐसे में सभी मूलांक के लोगों पर आज राहु का प्रभाव देखने को मिलेगा। वहीं, आज रविवार का दिन है जिसके स्वामी ग्रह सूर्य होते हैं और सूर्य का अंक 1 होता है। आज मूलांक 1 वाले एकांत में समय बिताना ज्यादा पसंद करेंगे और कार्यक्षेत्र में नए बदलाव ला सकते हैं। वहीं, मूलांक 4 वालों को कार्यक्षेत्र में हर किसी पर भरोसा करने से बचना होगा। आइए विस्तार से जानें 31 अगस्त का अंकज्योतिष फल, 1 मूलांक से 9 मूलांक वालों के लिए आज का पूरा दिन कैसा रहने वाला है।
मूलांक 1 image

आज के दिन मूलांक 1 वाले एकांत में समय बिताना ज्यादा पसंद कर सकते हैं और आराम करने पर भी ध्यान देंगे। साथ ही, किसी बातचीत करने में भी आपको थोड़ा कम मन लग सकता है। ऐसे में कुछ देर ध्यान करना बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप कुछ नए कार्य या बदलाव करने की कोशिश कर सकते हैं और परिवार के मामले में दिन सामान्य रहने वाला है।


मूलांक 2 image

आज मूलांक 2 वालों का दिन पारिवारिक मामले में सामान्य से कम अच्छा रहने वाला है और घर में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। ऐसे में मन भी थोड़ा परेशान रहेगा और आपको कटु वाणी का प्रयोग करने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं, जिसके चलते मन परेशान रहेगा। ऐसे में आपको धैर्य और शांति बनाए रखनी होगी। आप अपने पसंद के कार्य भी कर सकते हैं।


मूलांक 3 image

आज के दिन मूलांक 3 वाले व्यापार के मामले में शांत रहकर कुछ नई योजनाएं बना सकते हैं। कलात्मक होने के साथ-साथ आप कुछ अपनी निजी चीजों को लेकर गंभीर रह सकते हैं। साथ ही, अपने मित्रों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान भी बन सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में कामकाज की स्थिति सामान्य रहेगी और परिवार का माहौल शांतिपूर्ण बना रहेगा।


मूलांक 4 image

आज के दिन मूलांक 4 वाले कार्यक्षेत्र में अपनी कोमल प्रकृति के चलते योजनाओं में थोड़ा कल्पनाशील हो सकते हैं। लेकिन आपको अपने मन की बार हर किसी से साझा करने से बचना होगा और किसी भी व्यक्ति पर ज्यादा भरोसा भी न करें। ऐसा करने से वे आपका लाभ उठा सकते हैं। कार्यस्थल पर अपने प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए आपको मेहनत में लगे रहना होगा।


मूलांक 5 image

आज का दिन मूलांक 5 वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। आप दोस्तों और प्रियजनों के साथ मस्ती करने के मूड में रह सकते हैं, जिससे रिलैक्स फील होगा। वहीं, कार्यक्षेत्र में आपको आत्मविश्वास बनाए रखना होगा। तभी उन्नति प्राप्त होगी। लेकिन व्यापार के मामले में कुछ योजनाएं बीच में रह सकती हैं। ऐसे में आपको अधिक प्रयास करने होंगे।


मूलांक 6 image

आज मूलांक 6 वालों को खुद को हर परिस्थिति के लिए तैयार रखना होगा। कार्यक्षेत्र में विरोधी आपके खिलाफ कोई योजना बना सकते हैं। ऐसे में आपको उनका सामना करना होगा। अपनी बुद्धिमानी और समझदारी से आप सफलता जरूर हासिल करेंगे। साथ ही, मजबूती से खड़े रहेंगे और विरोधी परास्त होंगे। आर्थिक मामलों में दिन अच्छा रहेगा और लाभ कमाने के मौके मिल सकते हैं।


मूलांक 7 image

आज के दिन मूलांक 7 वालों को अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना होगा और कोई भी फैसला भावुक होकर लेने से बचें। अन्यथा नुकसान हो सकता है। खुद को शांत रखने के लिए आप अपनी पसंद के कुछ कार्य कर सकते हैं, जिससे तनाव कम होगा। कार्यक्षेत्र में भी आपको कुछ नए काम करने का मौका मिल सकता है और ज्यादा समय घर में व्यतीत हो सकता है।


मूलांक 8 image

आज मूलांक 8 वालों का दिन सामान्य से बेहतर हो सकता है। कार्यक्षेत्र में खुशी के साथ हर काम करने से लाभ होगा। अपने प्रोजेक्ट पर की गई मेहनत और प्रयास से आपको सकारात्मक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं, जिससे तनाव कम होगा। परिवार वालों के साथ भी अच्छा समय व्यतीत करेंगे और कोई भी मुश्किल आने पर बुद्धिमानी से फैसले लेना बेहतर साबित होगा।


मूलांक 9 image

आज मूलांक 9 वालों को कामकाज के अलावा खुद के लिए भी थोड़ा समय निकालना होगा। परिवार में कुछ प्रियजनों से बहस होने की संभावना है। ऐसे में आपको कटु वाणी का प्रयोग और क्रोध करने से बचना होगा। बातचीत के माध्यम से मामला सुलझाया जा सकता है। खुद को शांत करने के लिए आप कुछ समय एकांत में बिता सकते हैं। साथ ही, मित्रों के साथ भी अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं।

Loving Newspoint? Download the app now