News India Live, Digital Desk: राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने IPL 2025 के 53वें मैच में एक नया इतिहास रच दिया। वह टूर्नामेंट में लगातार छह गेंदों पर छह छक्के लगाने वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं। मैच के दौरान 13वें ओवर में मोईन अली की गेंदों पर पांच छक्के मारने के बाद, पराग ने अगले ओवर की पहली गेंद पर वरुण चक्रवर्ती को भी छक्का मारकर लगातार छह छक्कों का रिकॉर्ड पूरा किया।
इस मैच में रियान पराग ने दो और बड़ी उपलब्धियां अपने नाम कीं। वह IPL में एक ओवर में पांच छक्के लगाने वाले पहले कप्तान बन गए। इससे पहले किसी भी कप्तान ने यह उपलब्धि हासिल नहीं की थी। साथ ही, पराग एक ओवर में पांच छक्के लगाने वाले पहले दाएं हाथ के बल्लेबाज भी बन गए।
- क्रिस गेल बनाम राहुल शर्मा, 2012
- राहुल तेवतिया बनाम एस कॉटरेल, 2020
- रवींद्र जडेजा बनाम हर्षल पटेल, 2021
- रिंकू सिंह बनाम यश दयाल, 2023
- रियान पराग बनाम मोईन अली, 2025
मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 207 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स 71/5 के स्कोर पर संघर्ष कर रही थी। इसके बाद रियान पराग ने मैच का रुख पलटते हुए सिर्फ 27 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और लगातार छह छक्कों की बदौलत 95 रन बनाए। हालांकि, वह अपना शतक पूरा नहीं कर पाए और राजस्थान की टीम अंततः 20 ओवर में 8 विकेट पर 205 रन ही बना सकी। इससे राजस्थान को सिर्फ एक रन से हार का सामना करना पड़ा। यह IPL 2025 में राजस्थान की नौवीं हार थी।
You may also like
आईपीएल में ओपनर के रूप में क्या है रोहित शर्मा और विराट कोहली के आंकड़े? यहां जाने
सीडी, यूज्ड कंडोम, हादसों से जुड़ी कटिंग, 500 रुपये में कपल को फ्लैट किराये से देता था रेलवे कर्मचारी, छापेमारी खुले शॉकिंग राज
MET Gala 2025: दिलजीत दोसांझ का डेब्यू, शकीरा और 'पुशीकैट डॉल्स' की निकोल शेर्ज़िंगर के साथ लगेगी इनकी सीट!
शादी के तीसरे दिन ही अपना असली रंग दिखा गई दुल्हन, पति की गैर-मौजूदगी में किया बड़ा कांड 〥
शिलाजीत: असली और नकली की पहचान कैसे करें?