वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार भारत के खिलाफ कदम उठाते जा रहे हैं। न्यूज चैनल आजतक ने खबर दी है कि डोनाल्ड ट्रंप ने अब यूरोपीय देशों से भारत पर प्रतिबंध लगाने के लिए कहा है। न्यूज चैनल के मुताबिक ट्रंप ने यूरोपीय देशों से कहा है कि वे भारत से तेल और गैस की खरीद रोक दें। सूत्रों के हवाले से खबर में बताया गया है कि ट्रंप ये चाहते हैं कि अमेरिका की तरह यूरोपीय देश भी भारत पर सेकेंडरी टैरिफ लगाएं। व्हाइट हाउस के एक वरिष्ठ अफसर के हवाले से खबर में कहा गया है कि डोनाल्ड ट्रंप यूरोप के नेताओं से नाराज हैं। इसकी वजह ये है कि यूरोपीय देशों के नेता यूक्रेन पर दबाव डाल रहे हैं कि वो रूस को इलाके न देने की मांग पर अड़ा रहे। यूक्रेन की इस मांग को ट्रंप वास्तविक नहीं मानते।
इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन को अलास्का बुलाकर यूक्रेन से जारी युद्ध खत्म कराने की कोशिश की थी। पुतिन से मुलाकात के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की यूरोपीय देशों के प्रमुखों के साथ ट्रंप से मिले थे। इसके बावजूद रूस और यूक्रेन का सिर्फ युद्ध ही जारी नहीं है, बल्कि पुतिन के देश ने अब जेलेंस्की के देश पर हमले और तेज कर दिए हैं। इसी से भड़के ट्रंप ने अब भारत पर यूरोपीय देशों की तरफ से प्रतिबंध लगाने की कोशिश शुरू की है। ताकि रूस से भारत कच्चा तेल न खरीदे और फिर रूस को आर्थिक दिक्कत होने से वो यूक्रेन के खिलाफ युद्ध बंद करने पर मजबूर हो जाए। वहीं, भारत ने साफ कह दिया है कि अपने 140 करोड़ नागरिकों की ऊर्जा सुरक्षा उसकी प्राथमिकता है। भारत ने कहा है कि जब तक रूस से सस्ता कच्चा तेल मिलता रहेगा, वो उसे खरीदेगा।
ट्रंप ने अप्रैल में पहले भारत पर 26 फीसदी टैरिफ का एलान किया था। फिर 90 दिन की छूट के बाद उन्होंने भारत पर 25 फीसदी टैरिफ लगाया। इसके कुछ दिन बाद ही अचानक ट्रंप ने आरोप लगाया कि रूस से कच्चा तेल खरीदकर भारत यूक्रेन युद्ध में पुतिन के देश की मदद कर रहा है। इस आरोप को लगाकर ट्रंप ने भारत पर और 25 फीसदी टैरिफ लगाया। वहीं, भारत ने स्पष्ट तौर पर संकेत दिया है कि वो दबाव में नहीं झुकेगा। पीएम नरेंद्र मोदी भी अब तक तीन बार ये कह चुके हैं कि उनकी सरकार किसानों, छोटे कारोबारियों, मछुआरों और डेयरी उत्पादकों का अहित नहीं होने देगी। भारत के सख्त रुख को देखकर अब डोनाल्ड ट्रंप किसी न किसी तरह उस पर और दबाव डालने की कोशिश कर रहे हैं।
The post Donald Trump To European Nations On India: डोनाल्ड ट्रंप का एक और भारत विरोधी कदम, यूरोपीय देशों से भी प्रतिबंध लगाते हुए तेल और गैस न खरीदने को कहा! appeared first on News Room Post.
You may also like
'वोटर अधिकार यात्रा' काल्पनिक फिल्म जो पर्दे पर आने से पहले ही पिट गई: मुख्तार अब्बास नकवी
चीन-भारत रिश्तों के नई ऊंचाई पर पहुंचने की उम्मीद
शी जिनपिंग और फंग लीयुएं ने एससीओ शिखर सम्मेलन में अतिथियों के लिए स्वागत भोज आयोजित किया
साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे मैच में सोनी बेकर करेंगे डेब्यू
GST Collection In August : अगस्त में 1.86 लाख करोड़ का हुआ जीएसटी कलेक्शन, केंद्र सरकार का भरा खजाना