इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदे के गाजियाबाद के भोजपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। इस घटना के बारे में जानकर लोगों को होश उड़े पड़े है। इतना ही नहीं जिसने भी इस घटना के बारे में सुना वो परेशान हो उठा। जी हां यहां पुलिस ने एक फैक्ट्री कर्मचारी और उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया है। उन पर फैक्ट्री मालिक की नाबालिग बेटी का अपहरण और दुष्कर्म करने का आरोप है। आरोपी कर्मचारी ने लड़की को अगवा कर एक होटल में उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था।
क्या हैं पूरा मामला
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पुलिस के अनुसार, आरोपी मोहम्मद अहमद (54) एक फैक्ट्री में काम करता था। उसने 3 मई को फैक्ट्री मालिक की 15 साल की बेटी का अपहरण कर लिया। इस मामले में पुलिस ने बताया कि अहमद नाबालिग को एक होटल में ले गया। वहां उसने लड़की के साथ दुष्कर्म किया। उसने लड़की को धमकी भी दी कि अगर उसने किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा।
आरोपी गिरफ्तार
खबरों की माने तो 4 मई को आरोपी ने फिर से लड़की को धमकी दी और उसे घर जाने दिया। उसी दिन लड़की के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और खुफिया जानकारी का इस्तेमाल किया। इससे मोहम्मद अहमद और उसकी पत्नी सकीना (23) का पता चला। पुलिस ने दोनों को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। सकीना पर आरोप है कि उसने अपहरण में अपने पति की मदद की।
pc- telegraph.co.uk
You may also like
भारत कर सकता है WTC 2027 के फाइनल की मेजबानी, ICC के साथ चल रही है बातचीत
चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने जारी की एडवाइजरी, आवश्यक वस्तुओं की जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
Scariest Horror Thriller Movie: हॉरर फिल्म 'टॉक टू मी' , ओटीटी पर मचा रही है धमाल
चहेरे की खुरदुरी स्किन को रातो-रात एक जैसी स्मूथ स्किन बना देगा ये उपाय ˠ
एक महीने तक रोज खाएंगे एक संतरा, तो हैरान कर देंगे इसके फायदे; दूर भागने लगेंगी 5 परेशानियां ˠ