इंटरनेट डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया तीसरा टी20 मैच भारत ने जीत लिया। वॉशिंगटन सुंदर को भले ही टीम इंडिया ने होबार्ट टी20 में गेंदबाजी नहीं दी लेकिन इस खिलाड़ी ने बल्ले से कहर बरपा दिया। वॉशिंगटन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तूफानी बैटिंग करते हुए 23 गेंदों में 49 रन बनाए।
ये खिलाड़ी मैच जिताकर ही पवेलियन लौटा और इस दौरान उन्होंने धोनी का 13 साल पुराना छक्कों का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। वॉशिंगटन सुंदर अर्धशतक नहीं लगा पाए लेकिन उन्होंने अपनी पारी में 4 छक्के लगाकर बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
वॉशिंगटन सुंदर ऑस्ट्रेलिया में उसके खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। धोनी ने इससे पहले साल 2012 में सिडनी में 3 छक्के लगाए थे, सिडनी में 2020 में विराट ने भी यही किया था, वॉशिंगटन सुंदर को छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया था और इस खिलाड़ी ने आते ही जिस तरह के स्ट्रोक्स खेले वो सच में काबिले तारीफ रहे।
pc- espncricinfo.com
You may also like

Guru Nanak Jayanti 2025 Date : गुरु नानक जयंती कब है? जानें सही तिथि और गुरु पर्व का महत्व

Self-made Billionaires: 22 साल की उम्र में अरबपति बन गए तीन दोस्त, मार्क जकरबर्ग को पीछे छोड़ा, दो का कनेक्शन भारत से

Rajasthan: वासुदेव देवनानी की पत्नी को सीएम भजनलाल ने दी श्रद्धांजलि, गहलोत और राजे ने भी प्रकट दिया दुख

अमेरिकी प्रतिबंधों के डर से चीन ने घटाई रूसी तेल की खरीद, भारत भी कर रहा सावधानी से आयात

हफ्ते भर पहले डॉक्टर संग हुई सगाई, UPSC की तैयारी, अचानक गंगा में क्यों कूद गई 26 साल की ललिता सिंह?




