इंटरनेट डेस्क। अभिनेता पंकज त्रिपाठी की मां श्रीमती हेमवंती देवी का निधन हो गया। उन्होंने बिहार के गोपालगंज के बेलसंड में घर पर ही अंतिम सांस ली। वे 89 साल की थीं और बीते कुछ समय से बीमार थीं। मां के अंतिम समय में पंकज उनके साथ थे। त्रिपाठी परिवार ने एक बयान में कहा, हमें बहुत दुख के साथ बताना पड़ रहा है कि श्रीमती हेमवंती देवी का निधन हो गया है।
बताया जा रहा हैं कि पंकज त्रिपाठी की मां कुछ समय से अस्वस्थ थीं। उन्होंने अपने परिवार के बीच, नींद में शांतिपूर्वक अंतिम सांस ली। पंकज त्रिपाठी उनके साथ थे। परिवार ने इस दुख की घड़ी में निजता बनाए रखने की अपील की है और सभी से अनुरोध किया है कि वे अपनी प्रार्थनाओं में याद रखें।
उनका अंतिम संस्कार शनिवार बेलसंड में किया गया, जिसमें परिवार, रिश्तेदार और करीबी दोस्त शामिल हुए। पंकज त्रिपाठी अपनी मां के बहुत करीब थे। वह अक्सर कहते थे कि उनकी मां ने उन्हें अनुशासन, विनम्रता और दया सिखाई।
pc- etv bharat
You may also like

'मुंह में ब्रश डाल उल्टी करती थी', अशनूर कौर ने बताया वजन बढ़ने के खौफ में क्या किया, खाने के बाद होता था अफसोस

खरगोनः शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में आज युवा संगम का आयोजन

मप्रः एसआईआर पर आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला का आयोजन

महागठबंधन को फायदा और NDA' को नुकसान, फिर भी नीतीश फायदे में, कौन है बिहार का चाणक्य 2.0? समझिए..,

धनु साप्ताहिक राशिफल 4 नवंबर से 9 नवंबर 2025 : सप्ताह आपके लिए लाभदायक रहेगा, राशि स्वामी आपको लाभ दिलाएंगे




