- प्रियंका चोपड़ा करवाचौथ: विदेश में रहकर भी प्रियंका ने निक के नाम की मेहंदी रचाई।
- निक जोनस नाम चर्चा में: हथेली पर लिखा ‘निकोलस’ नाम सोशल मीडिया पर वायरल।
- बॉलीवुड वापसी: जल्द एस.एस. राजामौली की फिल्म ‘एसएसएमबी 29’ में महेश बाबू संग दिखेंगी।
- करवाचौथ के रंग में रंगीं प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस के नाम की लगाई मेहंदी
दुनियाभर में अपनी अलग पहचान बना चुकीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भले ही पति निक जोनस के साथ विदेश में रहती हों, लेकिन भारतीय परंपराओं और त्योहारों से उनका जुड़ाव आज भी उतना ही गहरा है। आने वाले 10 अक्टूबर को पूरे देश में करवाचौथ का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा और इस मौके पर प्रियंका ने भी पूरी तैयारी कर ली है। उन्होंने अपने पति निक के नाम की मेहंदी अपने हाथों में रचा ली है, जिसकी खूबसूरत तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर मेहंदी की कई झलकियां दिखाई हैं। तस्वीरों में उनके हाथों पर सजी डिजाइनर मेहंदी बेहद खूबसूरत लग रही है, जबकि हथेली पर लिखा 'निकोलस' नाम सबका ध्यान खींच रहा है। बता दें, बहुत कम लोग जानते हैं कि निक का पूरा नाम निकोलस जेरी जोनस है। प्रियंका ने अपनी बेटी मालती मैरी जोनस के हाथों में लगी छोटी-सी मेहंदी की झलक भी शेयर की, जिसमें बैकग्राउंड में क्लासिक गाना 'मेहंदी है रचने वाली' सुनाई दे रहा है।
You may also like
धूमधाम से मनाया गया करवाचौथ का व्रत सुहागिनों ने अपने पतियों की लंबी आयु के लिए के रखा निर्जला व्रत
सौरभ भारद्वाज की पटाखों पर पत्रकार वार्ता राजनीतिक कुंठा का प्रमाण: सचदेवा
त्रिपुरा : अवैध प्रवासियों की पहचान के लिए 23 अक्टूबर को राज्यव्यापी बंदी, टिपरा मोथा का आह्वान
1600 करोड़ की 'स्वच्छ ओडिशा' योजना को मंजूरी, शहरी स्वच्छता को मिलेगा बढ़ावा
ओडिशा सरकार ने प्रमुख विभागों में बड़े पैमाने पर नौकरशाही फेरबदल किया