इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का आज निधन हो गया है। उन्होंने आज 89 साल की उम्र में अन्तिम सांस दी। तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
सांस लेने में तकलीफ के चलते वेंटिलेटर उन्हें सपोर्ट पर रखा गया है। बॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्में दे चुके धर्मेंद्र की पत्नी हेमा मालिनी और बेटे सनी देओल सहित तमाम करीबी अस्पताल में मौजूद थे। बॉलीवुड के दिग्गज धर्मेंद्र के निधन की खबर से पूरी इंडस्ट्री में मातम पसर गया है। निधन से भारतीय सिनेमा में का बड़ा नुकसान पहुंचा है।
उनके निधन पर बॉलीवुड के दिग्गजों ने दुख प्रकट किया है। सोमवार को धर्मेंद्र को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाए जाने के बाद से ही प्रशंसक उनके लिए दुआ कर रहे थे। लेकिन आज वह इस दुनिया को छोड़कर चले गए हैं। दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र के परिवार पर इस वक्त दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। धर्मेंद्र की गिनती बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं में होती है।
PC:jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like

झारखंड : घाटशिला विधानसभा सीट पर उपचुनाव में मतदान को लेकर उत्साह, सुबह नौ बजे तक 17.33 प्रतिशत वोट पड़े

Health Tips- कोलेस्ट्रॉल लेवल में इजाफा करते हैं ये फूड्स, जानिए इनके बारे में

Health Tips- साइनस होने पर दिखाई देते हैं ये शुरुआती लक्षण, नजरअंदाज करना पड़ सकता हैं भारी

उत्तरकाशी : इन्द्रावती नदी पुल के नीचे मिला अज्ञात शव

Health Tips- अलसी के बीज सेवन करने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ, ऐसे करें सेवन





