इंटरनेट डेस्क। बिहार से एक बार फिर से दुष्कर्म का शर्मनाक मामला प्रकाश में आया है। यहां पूर्वी चंपारण में एक व्यक्ति द्वारा एक 13 साल की नाबालिग लडक़ी के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी व्यक्ति गांव का दामाद है। घर में अकेली पाकर आरोपी ने पीडि़ता के साथ दिन के उजाले में दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि दुष्कर्म की ये घटना शुक्रवार को लगभग 2 बजे की है। इस दौरान पीडि़ता के पिता काम से और मां अपनी छोटी बेटी के इलाज के लिए हॉस्पिटल चली गई थी। इस दौरान किशोरी अपने घर में अकेली सोई हुई थी। इस दौरान गांव के राजकुमार राय का दामाद रामजय राय किशोरी के घर में घुस गया।
थाना साहेबगंज जि़ला मुजफ्फरपुर निवासी आरोपी ने किशोरी का अपन हवस का शिकार बनाया। इसके बाद आरोपी ने किसी को नहीं बताने की धमकी पीडि़ता को दी। इसके बाद वहां से फरार हो गया।
PC:abplive
अपडेट खबरों के लिए हमाराफोलो करें
You may also like
रूस यात्रा के बाद पेइचिंग लौटे राष्ट्रपति शी चिनफिंग
चीनी राष्ट्रपति ने सर्बिया के राष्ट्रपति और स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री से मुलाकात की
आईपीएल 2025 को फिर से शुरू करने का कार्यक्रम रविवार को घोषित किया जा सकता है: सूत्र
पुरुषों में तेज़ी बढ़ रहा है ब्रेस्ट कैंसर का खतरा, जानिए क्या हैं लक्षण ˠ
क्या आपकी भी आंखें बार-बार फड़क रही? शगुन-अपशगुन के चक्कर में न पड़ें, हो सकती हैं ये गंभीर वजह