इंटरनेट डेस्क। दिवाली के त्योहर से पहले लोगों को महंगाई का झटका लगा है। अक्टूबर माह के पहले दिन एलपीजी सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी होने से लोगों को ये झटका लगा है। एक बार फिर से केवल 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमतों में बदलाव हुआ है।
इनका इस्तेमाल ज्यादातर होटल,रेस्टोरेंट इत्यादि में होता है। खबरों के अनुसार, 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत में 16 रुपए तक का इजाफा हुआ है। दिल्ली में ये एलपीजी सिलेंडर आज से 1595.50 रुपए में मिलेगा। पहले इसकी कीमत 1580 रुपए थी। कोलकाता में इसकी कीमत में 16 रुपये का इजाफा हुआ है। यहां पर अब ये सिलेंडर 1700 रुपए में मिलेगा। सितंबर में यह 1684 रुपए का था।
मुंबई में आज से कॉमर्शियल सिलेंडर अब 1531.50 रुपए के स्थान पर 1547 रुपए में मिलेगा। चेन्नई में यही सिलेंडर अब 1738 रुपए के स्थान पर 1754 रुपए में मिलेगा। हालांकि कंपनियों की ओर से घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट में आज भी किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया है। लोगों को ये पुरानी कीमतों पर ही मिलेगा।
PC:rajasthan.ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
फिफ्टी लगाते ही शुभमन गिल ने की सुनील गावस्कर के 47 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी, बने सिर्फ दूसरे कप्तान
गैर-शराबी वसा यकृत रोग: लक्षण और रोकथाम
मूर्ति विसर्जन पर विवाद, प्रतिमा खंडित,पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत, विसर्जन हुआ
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की बहु और पत्नी के साथ बदसुलूकी
पंचर वाले को दिल दे बैठी अमीर` घराने की लड़की दूल्हा बनाने के लिए खुद ही कर देती थी टायर में छेद