इंटरनेट डेस्क। अब भूकंप ने फिलीपींस में तबाही मचाई है। यहां पर मंगलवार रात आए 6.7 तीव्रता के भूकंप के कारण बड़ी जनहानि हुई है। इस भूकंप के कारण अब तक 31 लोगों की मौत हो गई है कई लोग घायल भी हुए हैं। खबरों के अनुसार, भूकंप का केंद्र सेबू प्रांत के बोगो शहर से 17 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में था।
इसके कारण यहां के दानबांतायन कस्बे में बिजली आपूर्ति बाधित हुई है, जहां गिरजाघर स्थित है। आपको बता दें कि इस देश में प्राकृतिक आपदा आना आम बात है। ये प्रशांत महासागर के "रिंग ऑफ फायर" यानी भूकंपीय भ्रंश रेखाओं के घेरे में आता है।
आपदा कार्यों से जुड़े अधिकारी रेक्स यगोट ने जानकारी दी कि बोगो में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। भूस्खलन और चट्टानों से प्रभावित एक पहाड़ी गांव में मशीनों को पहुंचाने का प्रयास जारी है। यहां पर भूकंप के कारण लोगों में दहशत पैदा हो गई है। भूकंप के बाद लोग घरों से बाहर निकलकर सड़कों पर आ गए।
PC:ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
'कांतारा: चैप्टर 1' पब्लिक रिव्यू: ऋषभ शेट्टी की फिल्म देखने के बाद क्या बोली जनता?
चीन की पहली 8के स्पेस फिल्म 'शनचो 13' लाओस में प्रदर्शित
मैनचेस्टर: यहूदी प्रार्थना स्थल के बाहर हमला, संदिग्ध को पुलिस ने मारी गोली
आलिया भट्ट और वरुण धवन का मजेदार चैट शो में आगमन
चाहते हैं लंबे समय तक स्वस्थ रहना? बस अपना लें आयुर्वेद का ये तरीका!