पुण्यश्लोक देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर शत-शत नमन... लोकमाता देवी अहिल्याबाई महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन का आयोजन भोपाल में किया जा रहा है। इसकी पूरी जिम्मेदारी महिला शक्ति उठा रही है। इस महिला सशक्तिकरण और स्वावलंबन महोत्सव के लिए माननीय और यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल आ रहे हैं। मैं मध्य प्रदेश की साढ़े आठ करोड़ जनता की ओर से प्रधानमंत्री का हृदय से स्वागत करता हूं। यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि अगले एक वर्ष तक पुण्यश्लोक देवी अहिल्याबाई होल्कर जयंती के उत्सव का शुभारंभ आज इस अवसर पर मध्य प्रदेश की धरती से हो रहा है। इसके लिए माननीय प्रधानमंत्री जी का हृदय से आभार।
देवी अहिल्याबाई होल्कर ने संपूर्ण सुशासन व्यवस्था, स्वावलंबी, आत्मनिर्भर सामंजस्यपूर्ण समाज, सुरक्षित और समृद्ध प्रदेश का आदर्श प्रस्तुत किया है। उन्होंने पूर्व से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण तक लगभग 130 जीर्ण-शीर्ण मंदिरों का जीर्णोद्धार और पुनर्निर्माण कराया। उन्होंने नदियों पर घाट और धर्मशालाएँ बनवाईं, अन्न सत्र शुरू किए और पूजा-अर्चना के लिए स्थायी व्यवस्थाएँ कीं। उन्होंने पूरे देश में सांस्कृतिक गौरव को पुनर्स्थापित किया और देश को एकता के सूत्र में पिरोया। उनका शासनकाल स्वर्णिम काल था और राष्ट्र के सांस्कृतिक उत्थान का भी काल था।
You may also like
IPL 2025 : विराट और RCB की जीत ने बेंगलुरु में मनवा दी 'दिवाली', आतिशबाजी ऐसी की आसमान भी...
इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन का ऐलान
भारत के दो दिग्गज क्रिकेटर संन्यास की ओर, क्या है उनकी कहानी?
IPL 2025 : खिताब जीतने के बाद पहले बार बोले कोहली- मैंने RCB के लिए अपनी जवानी...
NEET-PG 2025 : 3 अगस्त को एक ही पाली में आयोजित होगी परीक्षा, सुप्रीम कोर्ट ने ...