भाजपा द्वारा घर-घर जाकर सिंदूर बांटना महिलाओं का अपमान है। भारतीय संस्कृति के अनुसार विवाहित महिला को सिंदूर लगाने का अधिकार केवल उसके पति को है। जब कोई महिला सिंदूर लगाती है तो यह उसके सुहाग का प्रतीक होता है। महिलाएं केवल वही सिंदूर लगाती हैं जो उनके पति देते हैं। अगर कोई महिला खुद सिंदूर खरीदती भी है तो वह अपने पति के नाम से खरीदती है। भाजपा राजनीति कर सेना की वीरता का मजाक उड़ा रही है। यह बातें छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहीं।
'सिंदूर बांटने का कृत्य महिलाओं के नारीत्व और सतीत्व को चुनौती देना है'
उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा सिंदूर बांटने का कृत्य विवाहित महिलाओं के नारीत्व और सतीत्व को चुनौती देने का प्रयास है। कांग्रेस इस व्यवहार का विरोध करती है। पार्टी पूरे प्रदेश में इस अभियान का विरोध करेगी। उन्होंने पीएम मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आपके सिंदूर पर हमारी दादी यशोदा का हक है जो वर्षों से आपका इंतजार कर रही है, बुढ़ापे में भी जाकर उनकी मांग भरिए, सिंदूर के नाम पर हमारी माताओं, बहनों, बेटियों का मजाक मत उड़ाइए। भाजपा का यह निम्नस्तरीय कार्यक्रम बंद होना चाहिए।
सेना के शौर्य की राजनीति कर रही है भाजपा: सुशील आनंद शुक्ला
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शुक्ला ने कहा कि भाजपा राजनीति करके सेना के शौर्य का मजाक उड़ा रही है। जब देश की सेना ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया तो पूरा देश एकजुट होकर सेना के शौर्य की प्रशंसा कर रहा था। देश एकजुट होकर इस अभियान के साथ खड़ा था लेकिन अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं के चलते पीएम मोदी और भाजपा ने ऑपरेशन सिंदूर की राजनीति की।
You may also like
IPL 2025 : खिताब जीतने के बाद पहले बार बोले कोहली- मैंने RCB के लिए अपनी जवानी...
NEET-PG 2025 : 3 अगस्त को एक ही पाली में आयोजित होगी परीक्षा, सुप्रीम कोर्ट ने ...
IPL 2025: फाइनल में RCB ने PBKS के खिलाफ 6 रनों से जीत दर्ज की, जानें क्या रहा मैच का टर्निंग पाॅइंट?
IPL में सफल कप्तानी करने के बाद गिल की जगह श्रेयस अय्यर को कैप्टन बनाने की मांग को सुनील गावस्कर ने बताया गलत...
18 साल का सपना हुआ पूरा, जीत के बाद भावुक हुए कोहली; अनुष्का, एबी और गेल को लगाया गले; VIDEO