वॉशिंगटन, 1 नवंबर (Udaipur Kiran) . अमेरिकी President डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को दावा किया कि नाइजीरिया में ईसाई समुदाय के लोग अस्तित्व के संकट से जूझ रहे हैं.उन्होंने इस्लामी कट्टरपंथी संगठनों पर ईसाइयों के नरसंहार का आरोप लगाते हुए नाइजीरिया की विशेष निगरानी करने को कहा है.ट्रंप ने कहा कि जब ईसाई समुदाय से जुड़े लोग ऐसे संकट का सामना कर रहे हैं तो अमेरेका चुप नहीं बैठा रह सकता. उन्होंने कहा कि हम दुनिया भर में ईसाई आबादी को बचाने के लिए तैयार, इच्छुक और सक्षम हैं.
अमेरिकी President ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट साझा कर कहा है कि नाइजीरिया में ईसाई धर्म अस्तित्व के खतरे का सामना कर रहा है. उन्होंने दावा किया कि हजारों की संख्या में ईसाई मारे जा रहे हैं. इसके लिए उन्होंने कट्टरपंथी इस्लामी संगठनों को जिम्मेदार ठहराते हुए नाइजीरिया की विशेष निगरानी का आदेश दिया. अमेरिकी President ने कांग्रेस सांसद रिले मूर, अध्यक्ष टॉम कोल सिनेट कमेटी के साथ मिलकर इस मामले की जाँच कर रिपोर्ट देने का अनुरोध किया.
अमेरिका विशेष निगरानी की श्रेणी में उन देशों को रखता है जो उसके मुताबिक धार्मिक स्वतंत्रता के गंभीर उल्लंघन में संलिप्त हैं.
—————
(Udaipur Kiran) पाश
You may also like

आज का धनु राशिफल 2 नवंबर 2025 : लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा, कार्यक्षेत्र में अधूरे काम होंगे पूरे

2 नवंबर 2025 सिंह राशिफल : दिन करियर में मिलाजुला रहेगा, पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा

2 नवंबर 2025 कर्क राशिफल : काम में तेजी आएगी, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा

Lado Lakshmi Yojana: लाडो लक्ष्मी योजना की पहली किस्त जारी, नायब सैनी सरकार ने 5.22 लाख महिलाओं के खाते में भेजे 2100 रुपये

2 नवंबर 2025 मिथुन राशिफल: वरिष्ठ अधिकारी की मदद मिलेगी, भविष्य में होगा फायदा




