नई दिल्ली, 8 सितंबर (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने सोमवार को एशिया कप 2025 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम की ऐतिहासिक जीत पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि ये पल आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायी उदाहरण बनेगा।
वीरेंद्र सचदेवा ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि एशिया कप 2025 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम की ऐतिहासिक विजय पूरे देश के लिए गर्व का पल है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न सिर्फ खेल-जगत में भारत की नई ऊंचाइयों को दर्शाती है, बल्कि हर युवा खिलाड़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बनेगी।
सचदेवा ने कहा कि इस स्वर्णिम सफलता के लिए भारतीय हॉकी टीम के सभी खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई।
दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह सफलता आपके कठोर परिश्रम, अनुशासन, सामूहिक समर्पण एवं राष्ट्रभावना का प्रत्यक्ष प्रमाण है। प्रत्येक खिलाड़ी ने अपने कौशल, धैर्य और टीम भावना से देश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि हमारे खिलाड़ी और भी ऊंचाइयों को छूते रहें और देश को और गौरवान्वित करें।
उल्लेखनीय है कि यह भारत की चौथी एशिया कप जीत है। इससे पहले टीम ने 2003, 2007 और 2017 में खिताब जीते थे।
—————
(Udaipur Kiran) / माधवी त्रिपाठी
You may also like
ind vs wi: वेस्टइंडीज की टीम काली पट्टी बांध उतरी मैदान में, कारण जान आपका भी टूट जाएगा दिल
IND vs WI 2025: दिल्ली टेस्ट की पहली पारी में जोमेल वारिकन ने बेहतरीन गेंद पर केएल राहुल को किया स्टंप आउट, देखें वीडियो
Health Tips- मैदा बॉड़ी के लिए होता हैं नुकसानदायक, जानिए इसके सेवन के नुकसान
पूर्व मंत्री उमाश्री मस्की अदालत में पेश होने पहुंचीं, कार्यवाही के बहिष्कार के बाद लौटीं
देश में दलितों के खिलाफ अन्याय, अत्याचार और हिंसा का सिलसिला भयावह: प्रियंका गांधी