मुरादाबाद, 06 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) . उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने Monday को बताया कि आगामी त्योहारों पर यात्रियों की सुविधा हेतु ट्रेन 03223-03224 राजगीर-हरिद्वार-राजगीर स्पेशल रेलगाड़ी का संचालन 10 अक्टूबर से 27 दिसम्बर के बीच किया जाएगा, दोनों ट्रेन 12-12 फेरे लगाएगी.
सीनियर डीसीएम ने बताया की ट्रेन 03223 राजगीर स्टेशन से सुबह 4:05 पर चलेगी जो नालंदा, पावापुरी, Bihar शरीफ जंक्शन, वेना, हरनौत बख्तियारपुर, फतुहा, पटना साहिब, पटना, दानापुर, आरा, बक्सर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, वाराणसी, जौनपुर, अयोध्या धाम जंक्शन, लखनऊ, शाहजहांपुर, बरेली होते हुए अगले दिन रात्रि 12:45 पर मुरादाबाद पहुंचेगी. इसके बाद मुरादाबाद से चलकर नजीबाबाद, लक्सर होते हुए अगले दिन सुबह 5:15 पर हरिद्वार पहुंचेगी.
वहीं वापसी में ट्रेन 03224 हरिद्वार स्टेशन से सुबह 7:20 पर चलेगी जो उसी दिन सुबह 10:28 पर मुरादाबाद पहुंचेगी और उपरोक्त सभी स्टेशनों पर ठहराव लेते हुए अगले दिन सुबह 7:15 पर राजगीर स्टेशन पहुंचेगी.
(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जायसवाल
You may also like
लालू यादव का दौर खत्म, बिहार की जनता का एनडीए में विश्वास: दिनेश शर्मा
पश्चिम बंगाल : सांसद खगेन मुर्मू पर हमले को लेकर भाजपा का राज्यव्यापी विरोध-प्रदर्शन
भारतीय वायुसेना हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयारः वायुसेना प्रमुख
हिमाचल प्रदेश: बिलासपुर में भूस्खलन की चपेट में आई बस, 15 यात्रियों की मौत (लीड-1)
लोकनायक जेपी: स्वतंत्रता संग्राम से संपूर्ण क्रांति तक का ऐतिहासिक सफर