नई दिल्ली, 14 अगस्त (Udaipur Kiran) । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ हमें स्थायी जिम्मेदारी की याद दिलाता है। यह दिवस हमारे इतिहास का एक दुखद अध्याय है। देश के विभाजन की वजह से अनगिनत लोगों ने लंबी पीड़ा झेली है।
प्रधानमंत्री मोदी ने आज ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के मौके पर अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा, भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाता है और हमारे इतिहास के उस दुखद अध्याय के दौरान अनगिनत लोगों द्वारा झेली पीड़ा को याद करता है। यह उनके धैर्य, अकल्पनीय क्षति का सामना करने और फिर भी नए सिरे से शुरुआत करने की ताकत पाने की उनकी क्षमता का सम्मान करने का भी दिन है।
उन्होंने कहा, प्रभावित हुए कई लोगों ने अपने जीवन का पुनर्निर्माण किया और उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं। यह दिन हमारे देश को एक सूत्र में पिरोने वाले सद्भाव के बंधन को मजबूत करने की हमारी स्थायी जिम्मेदारी की भी याद दिलाता है।
—————
(Udaipur Kiran) / मुकुंद
You may also like
ऑटो ड्राइवर ने पहले लड़की को अगवा किया फिरˈ बनाया हवस का शिकार प्राइवेट पार्ट में डाले ब्लेड और पत्थर
नागालैंड के राज्यपाल एल गणेशन का निधन , जानिए उनका जीवन, राजनैतिक सफर और तमिलनाडु BJP में अहम भूमिका
दानिया खान उर्फ राधा का नया खुलासा: “न धर्म बदला, न शादी की, लेकिन हर्षित के साथ ही रहूंगी!”
आंध्र प्रदेश में महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा , नवीन 'स्त्री शक्ति' स्कीम: पूरी डिटेल, फायदा और आसान नियम!
Mumbai: अंटॉपहिल पुलिस ने फील्ड गन-रिवॉल्वर और जिन्दा कारतूस के साथ शातिर शूटर को किया गिरफ्तार