भाेपाल, 10 अगस्त (Udaipur Kiran) । मुख्यमंत्री डाॅ. माेहन यादव ने भुजरिया पर्व की प्रदेशवासियाें काे शुभकामनाएं दी है। इसके साथ ही उन्हाेंने सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की है।
मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर अपने शुभकामना संदेश में लिखा स्नेह एवं समरसता के पर्व भुजरिया (कजरिया) की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। हमारी लोक संस्कृति की अनमोल धरोहर, यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली प्रदान करे, यही प्रार्थना है।
बता दें कि रक्षाबंधन के अगले दिन भाद्रपद महीने की प्रतिपदा को भुजरिया पर्व मनाया जाता है। इसे कजलिया पर्व भी कहते हैं। इस साल आज यानी कि 10 अगस्त को भुजरिया पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन लोग एक-दूसरे से मिलकर गेहूं की भुजरिया देते हैं और उन्हें भुजरिया पर्व की शुभकामनाएं देते हैं। यह पर्व अच्छी बारिश होने, फसल होने, जीवन में खूब सुख-समृद्धि आने की कामना के साथ मनाया जाता है। यह पर्व बुंदेलखंड में सबसे ज्यादा धूमधाम से मनाया जाता है।
—————
(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे
You may also like
मुगलो को पानी पी पीकर कोसने वालो भारतˈ में मुगलों ने दीं ये 8 स्वादिष्ट चीजें जिन्हें आज भी शौक से खाते हैं लोग
मुंबई में 18वें इंटरनेशनल ओलंपियाड की शुरुआत, पीएम मोदी से प्रभावित हुए देश-विदेश के छात्र
Asia Cup से पहले भारतीय खिलाड़ियों की फिटनेस पर हैं सवाल! हार्दिक और सूर्यकुमार यादव के बाद यह दो खिलाड़ी भी पहुंचे CoE
बेटी को कैसे बताऊं कि उसका भाई हीˈ उसका पिता है महिला ने खोला चौंकाने वाला राज
मप्र के इंदौर को राष्ट्रीय स्तर पर एक और उपलब्धि, 'मुस्कान' संकुल संगठन स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में होगा सम्मानित