पानीपत, 12 अगस्त (Udaipur Kiran) । पानीपत में दिल्ली पैरलल नहर में नहाते वक्त डूबने से एक युवक की मौत हो गई। मंगलवार की सुबह खुबडू झाल पर उसका शव बरामद हुआ है। शव को सिविल अस्पताल लाया गया, जहां उसका पंचनामा भरवा कर शव को शवगृह में रखवा दिया गया है।
जानकारी देते हुए रिषीपाल ने बताया कि वह गांव काबड़ी का रहने वाला है। वह चार बच्चों का पिता है। इनमें दो बेटे और दो बेटियां है। सबसे छोटा बेटा 21 वर्षीय रितिक था। जो कि एक फैक्ट्री में काम करता था। रविवार को वह अपने ताऊ के लड़के सन्नी व दोस्त योगेश के साथ नहर पर नहाने गया था। जहां तीनों ने पहले बीयर पी। इसके बाद रितिक ने नहर में सिर के बल छलांग लगा दी। छलांग लगाने पर उसका सिर नीचे जा टकराया। इसके बाद वह एक बार ऊपर उठ कर आया, लेकिन इसके बाद वह पानी के बहाव में आगे चला गया। हादसे के बारे में दोनों युवकों ने घर पर व पुलिस को घटना की जानकारी दी।
(Udaipur Kiran) / अनिल वर्मा
You may also like
मां नहीं बन पा रही थी पत्नी फिरˈ पति ने अपनाई यह तरकीब एक साल में बीवी बन गई माँ
अहान ने अनीत के माथे पर किया KISS तो लोगों ने ढूंढ निकाला आदित्य-श्रद्धा का सेम वीडियो, बोले- बस अंत ऐसा न हो
संजय उपाध्याय का तंज, प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे राहुल गांधी
ट्रंप के बयान के बाद सोने और चांदी के दाम गिरे
न्यूजीलैंड को छोड़कर अब इस देश के लिए खेलेंगे टॉम ब्रूस