रांची, 3 सितंबर (Udaipur Kiran) ।झारखंड में पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे अधिक बारिश पलामू जिले के जपला में 78.4 मिमी रिकॉर्ड की गई।
इस दौरान रांची में 7.4 मिमी बारिश दर्ज की गई।
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्पष्ट रूप से चिन्हित निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है।
अगले 24 घंटों के दौरान इसके ओडिशा होते हुए पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। इसके चलते चार और पांच सितंबर को राज्य के कई इलाकों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।
बुधवार को रांची और आसपास के इलाकों में बादल छाया रहा और कहीं – कहीं हल्की बूंदाबन्दी भी दर्ज की गई।
रांची में अधिकतम तापमान 24 डिग्री, जमशेदपुर में 29 डिग्री, डालटेनगंज में 30, बोकारो और चाईबासा में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
—————
(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak
You may also like
'तब मैं छोटा था, अब मोटा हो गया', सलमान संग 15 साल पहले परफॉर्म कर चुकीं ओमान की सिंगर ने कपिल के शो पर जीता दिल
बहू ने बच्चे को संभालने के लिए सास से मांगी मदद, दादी बोलीं-'तुम्हारा बच्चा है, तुम ही देखो…मैं रात में नहीं जग सकती'
पंजाब में बाढ़ का कहर: क्या 4 से 7 सितंबर तक थमेगी बारिश? चौंकाने वाली अपडेट!
एमपी के गांव में रात को निकला धारीदार करैत, सांपों का भी है यह दुश्मन; गांव वालों ने पहली बार देखा ऐसा सांप
दुनिया` का सबसे महंगा पर्स लेकर घूमती हैं नीता अंबानी, सांप की स्किन से होता है तैयार, जानें कीमत