इतिहास के पन्नों में 12 अगस्त 1948 एक ऐसे सुनहरे पल के रूप में दर्ज है, जिसे यादकर हर हिंदुस्तानी का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। आजादी की पहली वर्षगांठ से महज तीन दिन पहले, लंदन के एंपायर स्टेडियम (वेंबली) में भारत ने हॉकी के ओलंपिक फाइनल में मेजबान ब्रिटेन को धूल चटाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
गुरुवार के उस ऐतिहासिक दिन हजारों दर्शकों के सामने ‘जन गण मन’ गूंज उठा और पहली बार ओलंपिक में तिरंगा फहराया गया। हालांकि यह ओलंपिक इतिहास में भारत का चौथा हॉकी गोल्ड था — 1928, 1932 और 1936 में भी हमने जीत दर्ज की थी — लेकिन यह पहला अवसर था जब हम एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में स्वर्ण पदक विजेता बने।
अन्य प्रमुख घटनाएंः
1765 – इलाहाबाद संधि के तहत भारत में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के शासन की शुरुआत हुई।
1833 – अमेरिका के शिकागो शहर की स्थापना।
1908 – हेनरी फोर्ड की कार कंपनी ने पहला कार मॉडल बनाया।
1914 – ब्रिटेन ने ऑस्ट्रिया और हंगरी पर आक्रमण की घोषणा की।
1948 – भारत ने स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में पहला ओलंपिक स्वर्ण पदक जीता।
1953 – यूनान के लोनियन द्वीप में भूकंप से 435 लोगों की मौत।
1960 – नासा ने अपना पहला सफल संचार उपग्रह ईको-ए प्रक्षेपित किया।
1964 – दक्षिण अफ्रीका को देश की नस्लवादी नीतियों के कारण ओलंपिक खेलों से प्रतिबंधित किया गया।
1971 – सीरिया ने जॉर्डन से राजनयिक संबंध तोड़े।
1981 – आईबीएम द्वारा पहला पर्सनल कंप्यूटर पेश किया, जिसकी कीमत 16 हजार डॉलर रखी गई।
1992 – उत्तरी अमेरिका के राष्ट्रों- सं.रा. अमेरिका, कनाडा एवं मैक्सिको में मुक्त व्यापार समझौता (नाफ्टा) सम्पन्न।
1994 – कांगो गणराज्य में भगदड़।
1994 – मेजर लीग बेसबॉल के खिलाड़ी विश्व श्रृंखला को रद्द करने के लिए हड़ताल पर गए।
2002 – रूस की परमाणु पनडुब्बी एक धमाके के बाद डूब गयी, जिससे उसमें सवार सभी 118 लोग मारे गये।
2003 – संयुक्त राज्य अमेरिका ने भारत और इस्रायल के बीच फाल्कन सौदे को मंजूरी दी।
2004 – फ्रांस के मशहूर स्ट्राइकर जिनेदिन जिदान ने अंतरराष्ट्रीय फ़ुटबाल से संन्यास लिया।
2004 – इराकी शहर नजफ पर अमेरिकी हमले में 165 मारे गये।
2006 – यूरोपीय प्रक्षेपण यान एरियन-5 ने जापान के संचार उपग्रह और फ्रांस के एक सैन्य उपकरण को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित किया।
2007 – अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के यान एण्डेवर से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचे यात्रियों ने स्टेशन पर नई बीम लगाई।
2008 – आमिर खान को उनकी फिल्म ‘तारे जमीं पर’ के लिए गोलापुड़ी श्रीनिवास मेमोरियल अवार्ड प्रदान किया गया।
2009 – भारत के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री सी. रंगराजन को प्रधानमंत्री की आर्थिक सलहाकार परिषद का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
2013 – भारत ने अपना पहला विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत लॉन्च किया।
जन्मः
1914 – तेजी बच्चन – भारतीय सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन की मां।
1919 – विक्रम साराभाई – भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक।
1931 – इरफान हबीब – भारतीय इतिहासकार।
1948 – सिद्धारमैया – कर्नाटक के 22वें मुख्यमंत्री।
1960 – इस्माइल श्रॉफ – बॉलीवुड फिल्म निर्देशक।
1972 – ज्ञानेन्द्र पांडे – भारतीय क्रिकेटर।
1908 – रॉबिन बनर्जी – प्रसिद्ध वन्यजीव विशेषज्ञ, पर्यावरणविद्, चित्रकार, फोटोग्राफर और दस्तावेजी फिल्म निर्माता।
1995 – सारा अली खान – बॉलीवुड अभिनेत्री।
निधनः
1946 – काशीनाथ नारायण दीक्षित – भारतीय पुरातत्व के विद्वान थे।
1979 – ए.वी. मय्यप्पन – फिल्म निर्माता-निर्देशक।
1982 – भगवतशरण उपाध्याय- प्रसिद्ध इतिहासवेत्ता, विचारक और निबंधकार।
1993 – दयानंद बांदोदकर – भारतीय राज्य गोवा के भूतपूर्व प्रथम मुख्यमंत्री थे।
महत्वपूर्ण दिवस एवं अवसरः
विश्व हाथी दिवस
अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस
——————-
(Udaipur Kiran) / आकाश कुमार राय
You may also like
Aaj ka Ank Rashifal 12 August 2025 : आज का अंक राशिफल: किसके जीवन में आएगा नया मोड़ और किसके सामने आएंगी चुनौतियां
उत्तर-पश्चिमी तुर्किए में भीषण जंगल की आग, सैकड़ों लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए
Aaj ka Mesh Rashifal 12 August 2025 : आज मेष राशि वाले करेंगे ऐसा काम जो बदल देगा उनकी जिंदगी, लेकिन समय का सही इस्तेमाल जरूरी
एकात्म मानव दर्शन एक सूत्र में पिरोने की बात कहता हैः मुख्यमंत्री
असीम मुनीर की अमेरिका की दूसरी यात्रा एक चेतावनी: रिपोर्ट